Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsSignificant Increase in License Fees for Hotels and Hospitals in Lucknow
खाना-पीना, इलाज सब होगा महंगा, नगर निगम बढ़ाएगा लाइसेंस शुल्क, यहां जानिए पूरी बात

खाना-पीना, इलाज सब होगा महंगा, नगर निगम बढ़ाएगा लाइसेंस शुल्क, यहां जानिए पूरी बात

संक्षेप:

Lucknow News - लखनऊ नगर निगम द्वारा होटल, रेस्टोरेंट और अस्पतालों के लाइसेंस शुल्क में भारी बढ़ोतरी की योजना बनाई जा रही है। होटल और रेस्टोरेंट का लाइसेंस शुल्क 5 गुना तक बढ़ेगा, जिससे ग्राहकों पर असर पड़ेगा। अस्पतालों का लाइसेंस शुल्क भी बढ़ाया जाएगा, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं महंगी हो सकती हैं।

Jan 24, 2026 11:01 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

शहर में होटल-रेस्टोरेंट में खाना पीना और अस्पतालों में इलाज कराना जल्द ही और महंगा हो सकता है। लखनऊ नगर निगम नर्सिंग होम, अस्पताल, डायग्नोस्टिक सेंटर, पैथोलॉजी, होटल, गेस्ट हाउस, रेस्टोरेंट, जलपान गृह और ईटिंग हाउस के लाइसेंस शुल्क में बड़ी बढ़ोतरी करने जा रहा है। इस संबंध में तैयार प्रस्ताव 27 जनवरी को नगर निगम सदन की बैठक में रखा जाएगा, जहां इस पर अंतिम फैसला होगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

प्रस्ताव के मुताबिक होटल, रेस्टोरेंट और जलपान गृह के लाइसेंस शुल्क में 5 गुना तक बढ़ोतरी की जा रही है। 20 बेड से अधिक क्षमता वाले होटल और गेस्ट हाउस का लाइसेंस शुल्क जहां अभी ₹3000 है, उसे बढ़ाकर ₹15000 करने का प्रस्ताव है। वहीं 20 बेड से कम क्षमता वाले का लाइसेंस शुल्क ₹2000 से बढ़ाकर ₹10000 किया जाएगा। इससे होटल कारोबारियों की लागत बढ़ेगी, जिसका असर सीधे ग्राहकों की जेब पर पड़ सकता है। वहीं मॉडल शॉप का लाइसेंस शुल्क भी ₹60000 से बढ़ाकर ₹85000 करने का प्रस्ताव रखा गया है।

नगर निगम का प्रस्ताव स्वास्थ्य सेवाओं को भी महंगा कर सकता है। 50 बेड तक के अस्पतालों का लाइसेंस शुल्क 7500 से बढ़ाकर 15000 करने की तैयारी है। स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े संचालकों का मानना है कि बढ़े हुए शुल्क का बोझ अंततः मरीजों पर पड़ेगा। इसी सदन बैठक में नगर निगम एक सकारात्मक प्रस्ताव भी लाने जा रहा है। नगर निगम अपनी एक हाईटेक नर्सरी का निर्माण करेगा, जहां सभी प्रकार के पौधे उगाए जाएंगे। इस नर्सरी से शहर में हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

संस्थान वर्तमान दर प्रस्तावित दर (रुपये में₹) नर्सिंग होम, प्रसूति गृह, प्राइवेट अस्पताल 50 बेड तक 7,500.00 15,000 नर्सिंग होम, प्रसूति गृह, प्राइवेट अस्पताल 51 से 100 बेड 15,000.00 30,000 नर्सिंग होम, प्रसूति गृह, प्राइवेट अस्पताल 101 से 250 बेड 20,000.00 40,000 नर्सिंग होम, प्रसूति गृह, प्राइवेट अस्पताल 251 से 500 बेड 35,000.00 70,000 पैथोलॉजी सैम्पल कलेक्शन 5,000.00 10,000 डायग्नोस्टिक सेन्टर, एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड बैंक 10,000.00 20,000 आयुर्वेदिक, यूनानी, होम्योपैथिक क्लीनिक 4,000.00 8,000 होटल गेस्ट हाउस 20 बेड तक 2,000.00 10,000 होटल गेस्ट हाउस 20 बेड से ऊपर 3,000.00 15,000 रेस्टोरेंट, जलपान गृह, ईटिंग हाउस 2,000.00 10,000 होगा।