Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsSIER Deploys Numerous Officials to Expedite Special Revision Campaign
बीएलओ की मदद करेंगे छात्र और कर्मचारी

बीएलओ की मदद करेंगे छात्र और कर्मचारी

संक्षेप:

Lucknow News - एसआईआर -दबाव कम करने के लिए कई विभागों के अफसर कर्मचारियों की ड्यूटी -नगर निगम

Nov 30, 2025 08:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

एसआईआर -दबाव कम करने के लिए कई विभागों के अफसर कर्मचारियों की ड्यूटी -नगर निगम और एफएसडीए के अफसर कर्मचारी भी किए गए तैनात लखनऊ प्रमुख संवाददाता विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान में बीएलओ की मदद के लिए बड़े स्तर पर छात्रों और दूसरे विभागों के अफसर-कर्मचारियों को लगाया जा रहा है। नगर निगम के जेडएसओ और सुपरवाइजर भी इसी कार्य में तैनात कर दिए गए हैं। अभी तक कुल 47 फीसदी ही भरे गए गणना प्रपत्रों का ब्योरा ऑनलाइन दर्ज किया गया है। एसआईआर के लिए बड़ी संख्या में नगर निगम के कर्मचारियों को तैनात किया गया है। साथ ही निगरानी के लिए एफएसडीए के मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी की भी ड्यूटी लगाई गई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

एडीएम प्रशासन शुभी सिंह ने बताया कि प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र में किसी न किसी कॉलेज के छात्रों को वॉलेंटियर की भूमिका में लगाया गया है। इनकी संख्या 1000 के करीब है। इनके अलावा ब्लॉक स्तर पर बीडीओ, ग्राम स्तर पर पंचायत सचिवों को तैनात किया गया है। कृषि, सिंचाई, उद्यान विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को भी तैनात किया गया है। ऐसे में इस सप्ताह एसआईआर के कार्य में तेजी आने की उम्मीद है। दरअसल, गणना प्रपत्र बांटना और उसे भरवाकर वापस लेना लम्बी प्रक्रिया है। एक बीएलओ को 50 घरों के फार्म भरवाने में ही पांच से 10 दिन लग जा रहे हैं। रविवार को चुनाव आयोग ने समय सीमा बढ़ा दी लेकिन बावजूद इसके अब तक 50 फीसदी से ज्यादा काम बचा हुआ है। सिविल डिफेंस के वार्डेन भी भरवाएंगे फार्म बीएलओ की मदद के लिए रविवार को सिविल डिफेंस को भी निर्देश दे दिए गए हैं। शहरी क्षेत्र में स्थित पांच विधान सभा इलाकों में सिविल डिफेंस के वार्डेन बीएलओ की मदद करेंगे। चीफ वार्डेन अमरनाथ मिश्र ने बताया कि इस संबंध में सहयोग के लिए सभी वार्डेन से अपील की गई है।