ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊ फेरबदल : एक थानाध्यक्ष समेत एसपी ने दस निरीक्षक बदले 

फेरबदल : एक थानाध्यक्ष समेत एसपी ने दस निरीक्षक बदले 

पुलिस अधीक्षक राज करन नैय्यर ने कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने और प्रशासनिक हित में एक थानाध्यक्ष सहित दस निरीक्षक व उपनिरीक्षकों के कार्यों में फेरबदल किया है। अपराध शाखा के प्रभारी रहे राम...

 फेरबदल : एक थानाध्यक्ष समेत एसपी ने दस निरीक्षक बदले 
हिन्दुस्तान संवाद,गोण्डा।Sun, 13 Oct 2019 12:57 PM
ऐप पर पढ़ें

पुलिस अधीक्षक राज करन नैय्यर ने कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने और प्रशासनिक हित में एक थानाध्यक्ष सहित दस निरीक्षक व उपनिरीक्षकों के कार्यों में फेरबदल किया है।
अपराध शाखा के प्रभारी रहे राम अवतार सिंह यादव को थानाध्यक्ष परसपुर और यहां के थानाध्यक्ष बृजानंद सिंह को एसपी का पीआरओ बनाया गया है। इसके अलावा प्रभारी मीडिया पीआरओ प्रेमनाथ तिवारी को प्रभारी आयोग सेल/बाल किशोर इकाई और यहां से निरी. अफसर परवेज को निरीक्षक अपराध कोतवाल नगर, निरीक्षक इन्द्रजीत यादव को निरीक्षक अपराध कोतवाल नगर से निरीक्षक यातायात, निरीक्षक अनिल सिंह को यातायात से प्रभारी मीडिया सेल, उपनिरीक्षक गौरव सिंह को थाना मनकापुर से चौकी प्रभारी दतौली मनकापुर, उप निरीक्षक मानेन्द्र सिंह को चौकी दतौली से थाना मनकापुर, उप निरीक्षक रामधारी दिनकर को थाना कोतवाली देहात से थाना खरगुपुर, उप निरीक्षक प्रशांत मिश्रा को थाना खरगुपुर से कोतवाल देहात, थाना खरगुपुर कम्प्यूटर आपरेटर देवेन्द्र यादव को थाना नवाबगंज, कम्प्यूटर आपरेटर नितेशमणि को कोतवाल नगर से थाना खरगुपुर, कम्प्यूटर आपरेटर इन्द्रेश गुप्ता को पुलिस लाइन से कोतवाली नगर के लिए स्थान्तरित किया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें