ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊनगर निगम के जोनल अधिकारियों में फेरबदल

नगर निगम के जोनल अधिकारियों में फेरबदल

लखनऊ। प्रमुख संवाददाता नगर निगम के जोनल अधिकारियों में फेरबदल नगर निगम के जोनल अधिकारियों में...

नगर निगम के जोनल अधिकारियों में फेरबदल
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊTue, 07 Jul 2020 10:22 PM
ऐप पर पढ़ें

लखनऊ। प्रमुख संवाददाताकोरोना वायरस की रोकथाम में लापरवाही बरतने पर नगर आयुक्त ने जोनल अधिकारियों की तैनाती में फेरबदल कर दिया है। दो जोनल अधिकारियों को उनके मूल पद पर भेज दिया गया है। नगर आयुक्त ने कार्यालय आदेश जारी कर तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है।मंगलवार को नगर आयुक्त ने जोनल अधिकारियों की बैठक बुलाई गई थी। जोन एक में जोनल सेनेटरी आफीसर व जोनल अधिकारी में तनातनी से सफाई का कार्य प्रभावित हो रहा था। कंटेनमेंट जोन में लापरवाहीं बरती जा रही थी। नगर आयुक्त डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी ने जोन एक के जोनल अधिकारी लालमणि यादव को इस पद से हटाते हुए जोन आठ में कर निर्धारण अधिकारी के पद पर तैनात कर दिया है। यहां पर जोन सात के जोनल अधिकारी विद्या सागर यादव को तैनात किया गया है। जोन सात में सहायक नगर आयुक्त सुभाष कुमार को जोनल अधिकारी का प्रभार दिया गया है। जोन दो में कर निर्धारण अधिकारी अरुण कुमार चौधरी को जोनल अधिकारी बनाकर भेजा गया है। यहां पर तैनात रही जोनल अधिकारी संगीता कुमारी को जोन आठ में तैनात कर दिया है। उधर जोन तीन में कर अधीक्षक दिलीप श्रीवास्तव के स्थान पर जोन चार के जोनल अधिकारी राजेश सिंह की तैनाती की है। जोन चार में जोन आठ के जोनल अधिकारी सुजीत को जोनल अधिकार बनाया है। जोन पांच व छह में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। जोन पांच में सुभाष त्रिपाठी व जोन छह में अम्बी बिष्ट तैनात हैं। इसके अलावा जोन छह में महेन्द्र कुमार व जोन सात में महेन्द्र पाल को कर निर्धारण अधिकारी नियुक्त किया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें