मास्टरमाइंड शुभम समेत पांच आरोपियों के ख़िलाफ़ चार्ज शीट तैयार

Feb 17, 2026 07:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - कफ सिरप की तस्करी के मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल पर चार्जशीट तैयार की गई है। शुभम दुबई में छिपा हुआ है। चार्जशीट में उसके नेटवर्क और दो दर्जन से अधिक दवा कंपनियों के संचालकों का ब्योरा है। एसआईटी प्रत्यर्पण की कार्रवाई में जुटी है और जल्द ही शुभम को भारत लाने का दावा किया गया है।

मास्टरमाइंड शुभम समेत पांच आरोपियों के ख़िलाफ़ चार्ज शीट तैयार

शुभम अभी तक दुबई में ही छिपा हुआ, प्रत्यर्पण की कार्यवाई में जुटी एसआईटी चार्जशीट में दो दर्जन से अधिक दवा कंपनियों के संचालकों का ब्योरा लखनऊ, विशेष संवाददाता कफ सिरप की तस्करी के मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल समेत पांच आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट तैयार कर ली गई है। शुभम इस प्रकरण में नाम आने के बाद दुबई फरार हो गया था। इस चार्जशीट में उसके नेटवर्क के ब्योरे के साथ ही दो दर्जन से अधिक दवा कम्पनियों के संचालकों के बारे में साक्ष्यों सहित पूरा ब्योरा भी लिखा गया है। कुछ तथ्य मिलते ही यह चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी जाएगी।

एसटीएफ सूत्रों के मुताबिक, चार्जशीट में शुभम जायसवाल का बर्खास्त सिपाही आलोक सिंह, अमित टाटा, विभोर राणा, विशाल से संपर्कों का पूरा जिक्र किया गया है। इसमें इसका भी पूरा ब्योरा है कि किस तरह से करोड़ों रुपये की रकम का लेन-देन लखनऊ से लेकर धनबाद तक होता रहा। बांग्लादेश व नेपाल सीमा तक तस्करी के नेटवर्क का जिक्र किया गया है। एसटीएफ ने वाराणसी, लखनऊ, सोनभद्र, गाजियाबाद समेत कई अन्य स्थानों पर बैंक खातों का भी जिक्र किया है। प्रत्यपर्ण की कार्रवाई कर रही एसआईटी इस प्रकरण के तूल पकड़ने पर शासन ने आईजी कानून-व्यवस्था एलआर कुमार के नेतृत्व में तीन सदस्यीय एसआईटी बनाई थी। एसआईटी ही शुभम को दुबई से भारत लाने के लिए प्रत्यपर्ण की कार्रवाई में लगी है। दावा किया जा रहा है कि जल्दी ही शुभम जायसवाल को भारत ले आया जाएगा। उसका पासपोर्ट निरस्त कर दिया गया है। उसका दुबई में रहना भी अवैध हो गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।