
कलश यात्रा के साथ श्री बड़ी काली जी में श्रीमद्भागवत का शुभारंभ
Lucknow News - लखनऊ, संवाददाता। चौक स्थित मठ श्री बड़ी काली जी मंदिर प्रांगण में बुधवार को
लखनऊ, संवाददाता। चौक स्थित मठ श्री बड़ी काली जी मंदिर प्रांगण में बुधवार को भक्तिभाव के साथ श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का शुभारंभ हुआ। सात दिवसीय कथा के पहले दिन भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ो की संख्या में व्रती महिलाएं पीले परिधानों में सिर पर कलश धारण कर निकली। जयकारों और भजनों के साथ मंदिर के आसपास क्षेत्र में भ्रमण कर वापस कथा स्थल पहुंची। इसके बाद श्रीमद्भागवत कथा में बाल व्यास राघवाचार्य जी महाराज ने शास्त्र और शस्त्र के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि आज पूरे विश्व में ताकत की पूजा हो रही है। इसलिए हम सभी सनातनियों को अपने धार्मिक संस्कारों को याद रखते हुए शास्त्र और शस्त्र का अध्ययन करके अपने आप को शक्तिशाली बनाए रखने की आवश्यकता है।
आज पूरे विश्व में भारत एक शक्तिशाली देश के रूप में उभर रहा है। जिसका सबसे बड़ा कारण है भारत की संस्कृति का पुनर्जागरण और युवाओं का सनातन के प्रति ध्यान आकर्षित होना। मीडिया प्रभारी अभय उपाध्याय ने बताया महापुराण कथा 21 जनवरी तक हर रोज शाम चार से आयोजित होगी। 22 जनवरी को भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर प्रबंधक देवराज सिंह, शिवम पांडेय, राहुल सारस्वत, तुषार मेघांश, विकास आदर्श समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




