Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsShravani Teej Festival Celebrated with Dance and Competitions by Shri Agarwal Sabha
श्रावणी तीजोत्सव में सास बहू ने एक साथ लगाए ठुमके

श्रावणी तीजोत्सव में सास बहू ने एक साथ लगाए ठुमके

संक्षेप:

Lucknow News - - तीज उत्सव में महिलाओं ने अंताक्षरी, तंबोला खेला लखनऊ, संवाददाता। श्री अग्रवाल

Thu, 24 July 2025 09:07 PMNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

श्री अग्रवाल सभा की ओर से श्रावणी तीजोत्सव में सास बहू ने एक साथ मंच पर ठुमके लगाए तो मौजूद लोगों ने तालियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। स्पॉट अंताक्षरी, तीज सुंदरी, मस्ती भरे खेल, तंबोला आदि प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मोती नगर के अग्रवाल शिक्षा संस्थान परिसर में मुख्य अतिथि आईकॉन अस्पताल की डॉ. प्रीति वत्सल, विशिष्ट अतिथि केजीएमयू की डॉ. स्मृति अग्रवाल रहीं। सभा के वरिष्ठ कार्यकर्ता यतेंद्र व मुकेश अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ. प्रीती वत्सल, डॉ. स्मृति अग्रवाल, सभा अध्यक्ष डॉ. जगदीश चंद्र अग्रवाल, कोषाध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल, महामंत्री अनुपम मित्तल, संयोजिका सीमा अग्रवाल, सह संयोजिका अंजू अग्रवाल ने महाराजा अग्रसेन के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन से किया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

महामंत्री अनुपम मित्तल ने बताया कि श्रावणी तीजोत्सव पर हरे वस्त्रों में सजी महिलाओं ने झूला लागल कदम की डारी झूले कृष्ण मुरारी न झूला... गीत पर मनभावन नृत्य प्रस्तुत किया। यहां सावन पर आधारित लोकगीतों जैसे कजरी, मेघारे व अन्य गीतों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर सभी को मुग्ध कर दिया। तीज सुंदरी स्पर्धा में रंग-बिरंगे परिधानों में सोलह श्रृंगार से सजी महिलाओं ने रैंप पर कैटवॉक किया। तीज सुंदरी प्रतियोगिता की विजयी महिलाओं को मुख्य अतिथियों ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर अंजू अग्रवाल, प्रतिभा हवेलिया, विनीता अग्रवाल, सोनिका अग्रवाल, रेनू अग्रवाल, अनीता कंछल, बबीता अग्रवाल, सांची बंसल आदि रहे।