ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊअधिकारों की लड़ाई के लिए एकजुटता  दिखाएं रेलकर्मी : मिश्र

अधिकारों की लड़ाई के लिए एकजुटता  दिखाएं रेलकर्मी : मिश्र

आल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन एवं नार्दन रेलवे मेंस यूनियन के महामंत्री कामरेड शिवगोपाल मिश्र ने कहा कि अपने अधिकारों की लड़ाई के लिए रेल कर्मचारी एकजुटता दिखाएं।  कामरेड मिश्र शनिवार को यहां...

अधिकारों की लड़ाई के लिए एकजुटता  दिखाएं रेलकर्मी : मिश्र
निज संवाददाता , सुलतानपुर। Sat, 16 Feb 2019 07:05 PM
ऐप पर पढ़ें

आल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन एवं नार्दन रेलवे मेंस यूनियन के महामंत्री कामरेड शिवगोपाल मिश्र ने कहा कि अपने अधिकारों की लड़ाई के लिए रेल कर्मचारी एकजुटता दिखाएं। 

कामरेड मिश्र शनिवार को यहां रेलवे कालोनी के बारात घर में नार्दन रेलवे मेन्स यूनियन की स्थानीय शाखा के वार्षिक अधिवेशन को सम्बोधित कर रहे थे। कहा कि पुरानी पेंशन की मांग के साथ न्यूनतम वेतन को संशोधित करने, निजीकरण, निगमीकरण, रेलवे अस्पतालों की दुर्दशा, रेलवे कालोनियों की जर्जर अवस्था के यह ऐसे मुद्दे हैं, इसके समाधान के लिए हमें अपनी एकजुटता दिखानी होगी। 

अधिवेशन की अध्यक्षता लखनऊ मंडल के अध्यक्ष राजेश सिंह ने की। उन्होंने कहा कि रचनात्मक कार्यों से सहकर्मियों को रेल के विकास के लिए आगे आना होगा। केन्द्रीय उपाध्यक्ष हरजीत कौर, एसयू शाह, मनोज श्रीवास्तच, आरके पाण्डेय, स्थानीय शाखा अध्यक्ष अनिल श्रीवासतव, सुरेशचन्द्र द्विवेदी आदि ने सम्बोधित किया। 

अनिल श्रीवास्तव शाखाध्यक्ष चुने गए: 
अधिवेशन में संगठन की स्थानीय ईकाई का चुनाव कराया गया। इसमें अनिल श्रीवास्तव को अध्यक्ष चुना गया। संजय कुमार, मनोज केशरी, बीएस मीना, रमेश कुमार, यशवंत सिंह, ज्योति श्रीवास्तव, एसके पाण्डेय को उपाध्यक्ष, एससी द्विवेदी को शाखा मंत्री, केशव गुप्ता, वीके मिश्र, रवीन्द्र याव, केडी तिवरी, कु. प्रमिला सिंह, हिमांशू चौबे व उद्देश्य वर्मा को सहायक शाखा मंत्री चुना गया। वहीं काली प्रसाद यादव कोषाध्यक्ष बनाए गए।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें