आंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण को लेकर विवाद में चली गोली, युवक घायल

Apr 14, 2026 05:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - लखनऊ में डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि गोली चल गई। इसमें एक युवक घायल हो गया। जिसे आनन-फानन में अस्पताल

आंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण को लेकर विवाद में चली गोली, युवक घायल

लखनऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी के बंथरा क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि गोली चल गई। इसमें एक युवक घायल हो गया। जिसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना बंथरा नगर पंचायत के शिवपुर क्षेत्र की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार घायल युवक की पहचान करन गौतम पुत्र मनोज निवासी शिवपुरा अंबेडकर नगर के रूप में हुई है। उसे गंभीर हालत में लखनऊ के सर्जिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जहां उसका इलाज जारी है। पीड़ित करन गौतम ने आरोप लगाया है कि गोली चलाने वाले रंजीत रावत और विकास पासी हैं।

वर्तमान चेयरमैन प्रतिनिधि के तौर पर जाने जाते हैं।घटना की सूचना मिलते ही उत्तर प्रदेश पुलिस की बंथरा थाना टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामले की जानकारी डीसीपी दक्षिणी को भी दी गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गोली चेयरमैन प्रतिनिधि द्वारा चलाई गई, जबकि मौके पर गोली के छर्रे भी बरामद हुए हैं, जिससे फायरिंग की पुष्टि होती है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। फिलहाल इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है, वहीं पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।