सिसेंडी हत्याकांड ने ताजा किए पुराने जख्म

Mar 11, 2026 10:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - पहले भी कई जघन्य हत्याकांड से थर्रा चुका है मोहनलालगंज मोहनलालगंज, संवाददाता। सिसेंडी गांव में

सिसेंडी हत्याकांड ने ताजा किए पुराने जख्म

पहले भी कई जघन्य हत्याकांड से थर्रा चुका है मोहनलालगंज मोहनलालगंज, संवाददाता।सिसेंडी गांव में हुई मां व उसके नेत्रहीन बेटे की जघन्य हत्या ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। इस घटना ने मोहनलालगंज के गौरा, बलसिंहखेड़ा व डेहवा गांवों में पहले हुई वारदातों की यादें ताजा कर दी हैं। ग्रामीणों को पता चला कि इस दोहरे हत्याकांड के पीछे दुष्कर्म जैसी घिनौनी मंशा थी, पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल व्याप्त है।मोहनलालगंज के इतिहास में झांके तो ऐसी कई घटनाएं सामने आती हैं जिन्होने अन्तर्राष्ट्रीय स्तर तक सुर्खियां बटोरी थीं। 17 जुलाई 2014 को मोहनलालगंज के बलसिंह खेड़ा के प्राथमिक विद्यालय में 34 वर्षीय युवती का नग्न शव पड़ा मिलने से हड़कंप मच गया था।

उसी दिन मोहनलालगंज के जबरौली गांव में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन आये थे। 4 सितम्बर 2012 को डेहवा में शौच के लिए गई 12 वर्षीय किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। उसके शव को खेतों में फेंक दिया गया था। दूसरे दिन पुलिस को शव बरामद हुआ था। बाद में पुलिस ने खुलासा किया कि उसी गांव में ही रहने वाले दो युवकों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की दी थी। 24 नवम्बर 2009 को गौरा गांव में भी ऐसी ही घटना सामने आई थी। यहां रहने वाली 13 वर्षीय किशोरी व 5 वर्षीय उसके भाई की जंगल में दुष्कर्म के प्रयास के बाद हत्या कर दी गई थी। बाद में पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा कर गांव के ही रहने वाले युवक को जेल भेज दिया था। अब इसी तरह सिसेंडी में घटना के बाद इन गांव में पहले हुई घटनाओं की यादें ताजा हो गई हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।