'BJP सरकार प्रदेश के बजट को लूट रही..' शिवपाल यादव ने योगी सरकार को घेरा

Mar 08, 2026 03:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश के बजट को लूटा जा रहा है। बजट का पैसा विकास कार्यों पर नहीं खर्च हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि बजट का 70 फीसदी ये लोग खुद ले रहे हैं। बाकी इंजीनियर, ठेकेदार बांट लेते हैं।

'BJP सरकार प्रदेश के बजट को लूट रही..' शिवपाल यादव ने योगी सरकार को घेरा

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश के बजट को लूटा जा रहा है। बजट का पैसा विकास कार्यों पर नहीं खर्च हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि बजट का 70 फीसदी ये लोग खुद ले रहे हैं। बाकी इंजीनियर, ठेकेदार बांट लेते हैं। उत्तर प्रदेश के इतिहास में इतनी लूट किसी सरकार में नहीं हुई है। यह लुटेरी सरकार हैं।शिवपाल ने शनिवार को पार्टी कार्यालय में बातचीत में कहा कि भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार के सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। भाजपा सरकार के कारनामें को उत्तर प्रदेश के साथ पूरा देश जान गया है।

भाजपा के लोग अन्याय, अत्याचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को गांव-गरीब के बीच जाकर पीड़तों, शोषितों को एकजुट करना है। समाजवादी पार्टी के पक्ष में माहौल बन रहा है। इस बार यूपी में भाजपा का पता नहीं चलेगा। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद लाल बिहारी यादव, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल, अरविंद कुमार सिंह, डा. राजपाल कश्यप आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।