ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊश्री कृष्ण वाहिनी सम्मेलन में कर सकते हैं शिवपाल अपनी रणनीति का खुलासा

श्री कृष्ण वाहिनी सम्मेलन में कर सकते हैं शिवपाल अपनी रणनीति का खुलासा

shivpal

श्री कृष्ण वाहिनी सम्मेलन में कर सकते हैं शिवपाल अपनी रणनीति का खुलासा
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊSun, 09 Sep 2018 07:16 PM
ऐप पर पढ़ें

राज्य मुख्यालय। विशेष संवाददाता। श्रीकृष्ण वाहिनी के पदाधिकारियों का राज्य सम्मेलन 11 सितंबर को लखनऊ मे होगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी सेक्युलर मोर्चे के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव होंगे।

श्रीकृष्ण वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष विजय यादव ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी सेक्युलर मोर्चे के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव होंगे। श्रीकृष्ण वाहिनी के मुख्य महासचिव अशोक यादव ने बताया कि श्रीकृष्ण वाहिनी के पदाधिकारियों के राज्य सम्मेलन मे केवल यूपी के सभी जिलों के जिलाध्यक्ष और प्रदेश स्तर के पदाधिकारी भाग लेंगे। सम्मेलन मे प्रदेश की प्रमुख जनसमस्याओं के निराकरण, राजनैतिक रूप से पीड़ित और अपमानित जनप्रतिनिधियों के संरक्षण और लोकसभा चुनाव मे श्रीकृष्ण वाहिनी की भूमिका पर विचार विमर्श कर निर्णय लिया जायेगा। कार्यक्रम मे शिवपाल सिंह यादव अपने समर्थकों से विचार विमर्श कर भावी रणनीति का खुलासा भी कर सकतें हैं।

समाजवादी सेक्युलर मोर्चे के गठन की घोषणा के बाद लखनऊ मे शिवपाल सिंह यादव का यह पहला प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम है जिसमे वह बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। श्रीकृष्ण वाहिनी शिवपाल सिंह यादव के कट्टर युवा समर्थकों का संगठन है जो अपनी सक्रियता बढ़ा रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें