ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊदो चार लोगों की वजह से ही सपा कमजोर हुई : शिवपाल

दो चार लोगों की वजह से ही सपा कमजोर हुई : शिवपाल

सपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने अपने जन्मदिवस पर अपनी आगे की सियासत पर पत्ते तो नहीं खोले लेकिन इशारों इशारो में पार्टी में अपने विरोधियों पर तंज जरूर किया। दो-चार लोगों की वजह से ही सपा...

दो चार लोगों की वजह से ही सपा कमजोर हुई  : शिवपाल
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊMon, 22 Jan 2018 08:32 PM
ऐप पर पढ़ें

सपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने अपने जन्मदिवस पर अपनी आगे की सियासत पर पत्ते तो नहीं खोले लेकिन इशारों इशारो में पार्टी में अपने विरोधियों पर तंज जरूर किया। दो-चार लोगों की वजह से ही सपा कमजोर हुई। इनके बारे में जनता सब जानती है।

शिवपाल ने सोमवार को लोहिया ट्रस्ट में कार्यकर्ताओं के बीच कहा कि पार्टी में जिनको सड़क पर संघर्ष करना चाहिए, वह नहीं कर रहे। सबको पता है कि यह लड़ाई क्यों नहीं शुरू हो रही है जबकि किसान,व्यापारी व मुसलमान परेशान हैं। लूट-अत्याचार बढ़ रहा है। हमने अभी तक इसीलिए फैसला नहीं लिया है कि पूरी सपा एक रहे। अब हम लोग सड़कों पर निकलेंगे। सपा फिर मजबूत करनी है। कितनी हत्याएं हो रही हैं, और हमारे लोग लुट रहे हैं। शिवपाल ने कहा जिन्होंने फैसला नहीं लिया, न लेने दिया , उसका नतीजा अच्छा नहीं रहा।

कांग्रेस में जाने की बात मैंने नहीं कही। चुनाव अभी दूर है। चुनाव आने पर निर्णय लूंगा। शिवपाल ने कहा बेईमानी, भ्रष्टाचार के खिलाफ सपा लड़ाई नहीं कर पा रही है।

अखिलेश ने दी शिवपाल को बधाई

अखिलेश यादव ने अपने चाचा शिवपाल यादव को जन्मदिन की बधाई दी, कहा कि मीडिया के माध्यम में मैं उनको बधाई देना चाहता हूं। शनि पूजा कराने की खास वजह पर अखिलेश ने कहा कि ये उनकी धार्मिक आस्था है। शिवपाल ने लोहिया ट्रस्ट में पहले जनेश्वर मिश्र के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उसके बाद उन्होंने सपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के आवास जाकर उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद वह शनिदेव मंदिर पूजा करने गए। लोहिया ट्रस्ट में दुबारा आए तो कार्यकर्ताओं के बीच अपनी बात रखी। इस मौके पर पूर्व विधायक शारदा प्रसाद शुक्ला, दीपक मिश्र, वीरेंद्र सिंह, मोहम्मद शाहिद समेत बड़ी संख्या में नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। बाद में शिवपाल लखनऊ से इटावा चले गए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें