ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊशरद यादव ने कहा, देश में सामाजिक इंसाफ की लड़ाई कभी खत्म नहीं होगी 

शरद यादव ने कहा, देश में सामाजिक इंसाफ की लड़ाई कभी खत्म नहीं होगी 

देश में आरएसएस और भाजपा द्वारा फैलाई जा रही सांप्रदायिकता को सामाजिक न्याय का आंदोलन ही रोक सकता है। आज सामाजिक विषमता का आलम यह है कि किसान, दलित और गरीब सब परेशान हैं। देश में सामाजिक इंसाफ की...

शरद यादव ने कहा, देश में सामाजिक इंसाफ की लड़ाई कभी खत्म नहीं होगी 
वरिष्ठ संवाददाता, लखनऊ। Sat, 31 Aug 2019 07:05 PM
ऐप पर पढ़ें

देश में आरएसएस और भाजपा द्वारा फैलाई जा रही सांप्रदायिकता को सामाजिक न्याय का आंदोलन ही रोक सकता है। आज सामाजिक विषमता का आलम यह है कि किसान, दलित और गरीब सब परेशान हैं। देश में सामाजिक इंसाफ की लड़ाई कभी खत्म नहीं होगी। यह बात पूर्व राज्यसभा सांसद शरद यादव ने कही। वह शनिवार को गोमतीनगर स्थिति उर्दू अकादमी में सामाजिक चेतना फाउंडेशन एवं लोक चेतना शिक्षण संस्थान के द्वारा आयोजित बीपी मंडल जन्म शताब्दी के अवसर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। संगोष्ठी का विषय बदलते राजनीतिक एवं सामाजिक परिदृश्य में सामाजिक न्याय की प्रासंगिकता था। 

उन्होंने कहा कि आज देश में पेरियार, लोहिया, कबीर, अम्बेडकर के विचार हार गये हैं। इसे किसी और ने नहीं बल्कि हम लोगों ने हराया है। आज धर्मनिरपेक्ष दलों को एकजुट होकर देश की सत्ता से आरएसएस और मनुवादी ताकतों को हटाएंगे। इसके लिए संघर्ष करना होगा। उन्होंने आरएसएस और भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि आज गाय के नाम पर बेगुनाह इंसानों को मारा जा रहा है। उन्होंने सपा सांसद आजम खान का बचाव करते हुये कहा कि केंद्र सरकार उन्हें परेशान कर रही है।

वहीं पाकिस्तान का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यहां के मुसलमान की जिंदगी बेहतर हो जाये तो कल पाकिस्तान टूट जाएगा। इस मौके पर पूर्व विधायक रामपाल यादव ने कहा कि आज मंडल पर कमंडल भारी हो गया है। कार्यक्रम में न्यायमूर्ति वीरेन्द्र सिंह, डा. अनिल , डा. बीपी अशोक, डा. संदीप यादव, प्रो. रतनलाल, प्रो. सूरज मंडल और प्रो. रविकांत, डा. छविलाल अम्बेडकर सहित कई लोग मौजूद थे। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें