ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊशकुन्तला मिश्रा विवि वार्डेन ने दिया त्याग पत्र

शकुन्तला मिश्रा विवि वार्डेन ने दिया त्याग पत्र

डॉ. शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के पुरूष छात्रावास के वार्डेन डॉ. विजय शंकर शर्मा ने अपना त्यागपत्र दे दिया है। सूत्रों का कहना है कि छात्रावास के नियमों के पालन कराने में...

शकुन्तला मिश्रा विवि वार्डेन ने दिया त्याग पत्र
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊMon, 19 Aug 2019 08:00 PM
ऐप पर पढ़ें

डॉ. शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के पुरूष छात्रावास के वार्डेन डॉ. विजय शंकर शर्मा ने अपना त्यागपत्र दे दिया है। सूत्रों का कहना है कि छात्रावास के नियमों के पालन कराने में प्रशासन का सहयोग नहीं मिलने से क्षुब्ध होकर उन्होंने यह पद छोड़ा है। हालांकि इस बारे में विश्वविद्यालय प्रशासन ने कोई अधिकारिक घोषणा नहीं की है।

विश्वविद्यालय के पुरूष छात्रावास के वार्डेन डॉ. विजय शंकर शर्मा को लेकर दिव्यांग छात्र काई दिनों से सोशल मीडिया पर अभियान चल रहे थे। उनका गुस्सा केवल इस बात को लेकर था कि वार्डेन छात्रावास के नियमों सख्ती से पालन कर रहे थे। कई दिनों से वह काम करने में अपने को असमर्थ पा रहे थे। इस कारण उन्होंने वार्डेन पद छोड़ दिया है,लेकिन डॉ. विजय शंकर शर्मा से इस बारे मे सम्पर्क किया गया तो वह बात को टाल गए। वहीं विश्वविद्यालय प्रशासन ने त्यागपत्र को लेकर कोई अधिकारिक घोषणा नहीं की है। विश्वविद्यालयक के प्रवक्ता प्रो. अश्चनी दुबे का कहना है कि उन्हें डॉ. विजय के त्यागपत्र की कोई जानकारी नहीं है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें