रवींद्रपल्ली में गहराया पेयजल संकट, सुबह-शाम आधे घंटे आपूर्तिं

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - इंदिरा नगर के रवींद्रपल्ली में पेयजल संकट से लोग परेशान हैं। जलकल विभाग की लापरवाही के कारण पानी की सप्लाई आधे घंटे ही मिलती है। लोग नलकूप लगाने की मांग कर रहे हैं। जूनियर इंजीनियर पर फोन न उठाने का आरोप है। कई इलाकों में समस्या बढ़ रही है, लोगों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।

रवींद्रपल्ली में गहराया पेयजल संकट, सुबह-शाम आधे घंटे आपूर्तिं

इंदिरा नगर स्थित रवींद्रपल्ली में भीषण पेयजल संकट से लोग परेशान हैं। क्षेत्र के निवासियों का आरोप है कि जलकल विभाग की लापरवाही के कारण रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी पानी नहीं मिल पा रहा है। लोगों का कहना है कि सुबह और शाम केवल आधे-आधे घंटे ही पानी की सप्लाई की जाती है, जिससे घरों की टंकियां तक नहीं भर पातीं। भीषण गर्मी के बीच लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार रवींद्र पल्ली में इंदिरा नगर ए-ब्लॉक की टंकी से पानी पहुंचता है। टंकी से जब सप्लाई छोड़ी जाती है तभी इलाके में पानी आता है, लेकिन सबसे बड़ी समस्या यह है कि पानी खोलने के लिए कोई स्थायी कर्मचारी तैनात नहीं है। कभी पानी समय पर छोड़ दिया जाता है तो कभी सप्लाई ही नहीं होती। इससे पूरा क्षेत्र अव्यवस्था का शिकार बना हुआ है। लोगों का कहना है कि विभाग की लापरवाही का खामियाजा हजारों परिवार भुगत रहे हैं。

जेई पर फोन न उठाने और अभद्र व्यवहार के आरोप

क्षेत्रवासियों ने जलकल विभाग की जूनियर इंजीनियर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि जेई फोन तक नहीं उठातीं, जिससे समस्या बताना भी मुश्किल हो गया है। कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि अगर कई बार में फोन भी उठाया तो जवाब मिलता है कि जिससे शिकायत करनी हो कर दो। लोगों का यह भी कहना है कि पानी खोलने वाले ऑपरेटर का नाम और फोन नंबर तक नहीं बताया जाता। इससे लोगों में भारी नाराजगी है。

Voice of UP

आईजीआरएस शिकायत के बाद भी नहीं लगा नलकूप

पेयजल संकट को लेकर स्थानीय निवासियों ने मुख्यमंत्री पोर्टल आईजीआरएस पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद क्षेत्र में दो नए नलकूप लगाने का प्रस्ताव भी स्वीकृत हुआ, लेकिन अब तक उन्हें लगाया नहीं जा सका है। लोगों का कहना है कि यदि प्रस्तावित नलकूप लग जाएं तो काफी हद तक समस्या का समाधान हो सकता है।

आसपास के कई इलाके भी संकट से जूझ रहे

रवींद्रपल्ली के अलावा संजय गांधीपुरम, मारुतिपुरम, कसैला और नारायण नगर में भी पेयजल संकट बना हुआ है। कई इलाकों में कम दबाव और अनियमित सप्लाई के कारण लोगों को निजी टैंकरों पर निर्भर होना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे मुख्यमंत्री से मिलकर शिकायत करेंगे और आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे।

हमें यहां पेयजल समस्या की जानकारी नहीं है। किसी ने हमसे शिकायत भी नहीं की है। मैं खुद इस समस्या को दिखाऊंगा। पेयजल संकट का निदान कराया जाएगा।

कुलदीप सिंह, जीएम, जलकल

सामान्य प्रश्न

इंदिरा नगर में पेयजल संकट क्यों है?
इंदिरा नगर में पेयजल संकट जलकल विभाग की लापरवाही के कारण है, जिससे रोजमर्रा की जरूरतों के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।