
नादरगंज तिराहे पर छह घंटे तक जाम
Lucknow News - सोमवार को सरोजनीनगर में कानपुर रोड पर नादरगंज तिराहे के पास लगभग छह घंटे तक जाम की स्थिति रही। गाड़ियों की धीमी गति और खराब सड़क के कारण जाम बढ़ता गया। अधिकारीयों ने पीएनसी कंपनी को जाम समाप्त करने के...
सरोजनीनगर में कानपुर रोड पर नादरगंज तिराहे के पास सोमवार को करीब छह घंटे तक जाम की स्थिति रही। वाहन रेंगते हुए चले। अमौसी रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग पर भी ट्रैफिक का भारी दबाव होने के कारण रह-रह कर जाम लगता रहा। अमौसी औद्योगिक क्षेत्र में सड़क खराब है। गड्डों में जलभराव और दोनों तरफ खड़े बड़े वाहनों के कारण रास्ता संकरा हो गया है। मंडलायुक्त रोशन जैकब और जिलाधिकारी विशाख जी ने स्थल का दौरा किया था। उन्होंने लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस वे का निर्माण कर रही पीएनसी कंपनी के अधिकारियों को जाम की स्थिति खत्म करने का निर्देश दिया था।

फिर भी अधिकारी इस मामले में लापरवाही बरत रहे हैं। जाम का मुख्य कारण पीएनसी की ओर से नादरगंज तिराहे के पास कानपुर रोड पर गिट्टी और बालू डालकर बनाया गया रास्ता है। इस रास्ते पर डामर नहीं डाला गया है। इसे समतल भी नहीं किया गया है। बारिश के कारण यह रास्ता कीचड़ युक्त हो गया है। कानपुर से लखनऊ की तरफ जाने वाले वाहनों के लिए एयरपोर्ट कॉमर्शियल तिराहे के पास नादरगंज स्थित ओवर ब्रिज उतर रहा है। इसके लिए पीएनसी ने कानपुर रोड की पूरी डामर रोड पटरी को खोद दिया है। उसमें मिट्टी भरी जा रही है। कानपुर रोड की पटरी पूरी खत्म होने के कारण पीएनसी ने इसके बगल सड़क को चौड़ी कर वाहनों के लिए कच्चा रास्ता बनाया है। लेकिन इसे समतल नहीं किया है। इस पर डामर भी नहीं डाला गया है। बारिश के कारण यहां कीचड़ होने से वाहन बहुत धीमी गति से चल रहे हैं, जिससे जाम के हालात बन रहे हैं। खराब रोड से वाहनों को काफी धीरे-धीरे निकलने के कारण एयरपोर्ट कमर्शियल तिराहे से लेकर कानपुर से लखनऊ आने वाली पटरी पर करीब एक किमी तक प्रतिदिन जाम के हालात बने रहते हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




