Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsSevere Traffic Jam at KGMU Patients Struggle to Reach Hospital
डेढ़ घंटे में एक किलोमीटर का सफर तय कर पहुंचे केजीएमयू

डेढ़ घंटे में एक किलोमीटर का सफर तय कर पहुंचे केजीएमयू

संक्षेप:

Lucknow News - सोमवार को केजीएमयू के बाहर जबरदस्त जाम लगा। डालीगंज से केजीएमयू तक एक किलोमीटर का सफर तय करने में डेढ़ घंटे लगे। कई एम्बुलेंस जाम में फंसी रहीं, जिससे मरीजों की जान खतरे में पड़ गई। पुलिस ने जाम को...

Aug 18, 2025 11:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

केजीएमयू के बाहर सोमवार को जबरदस्त जाम लगा रहा। डालीगंज से केजीएमयू के बीच वाहनों की लंबी कतार लगी। एक किलोमीटर का सफर तय करने में डेढ़ घंटे लगे। लंबी जद्दोजहद के बाद मरीज-तीमारदार केजीएमयू पहुंचे। कई एम्बुलेंस जाम में फंसी रहीं। इस दौरान एम्बुलेंस में लेटे मरीजों की सांसें अटकी रहीं। केजीएमयू में आने वाले वाहनों की अधिक संख्या और परिसर में बेतरतीब खड़े वाहनों के कारण ही यह स्थिति बनी। केजीएमयू में रोजाना सात से आठ हजार मरीज ओपीडी में आते हैं। इन मरीजों के साथ ही काफी संख्या में तीमारदार भी होते हैं। सप्ताह का पहला दिन होने की वजह से सोमवार को यह मरीज-तीमारदारों की संख्या और भी ज्यादा रहती है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

केजीएमयू परिसर में भी जाम लगा रहा। परिसर में वाहनों की लंबी कतार लग गई। लोगों का निकलना दूभर हो गया। गार्ड भी लगे रहे पर भीड़ ज्यादा थी। काफी मशक्कत के बाद जाम छूटा। डालीगंज से केजीएमयू, चौक चौराहे तक तगड़ा जाम लगा रहा। कई एम्बुलेंस जाम में फंसी रहीं। एम्बुलेंस में लेटे मरीजों की जान सांसत में पड़ गई। पुलिस ने किसी तरह जाम छुड़ाया। बलरामपुर अस्पताल से गोलागंज होते हुए वजीरगंज के आस-पास भी जाम लगा रहा। लोग जाम से जूझते नजर आए। सीएमओ कार्यालय के पास एम्बुलेंस फंसी रहीं। एम्बुलेंस से मरीज को बलरामपुर अस्पताल लाया जा रहा था। प्रवक्ता डॉ. केके सिंह का कहना था कि मरीजों की संख्या ज्यादा होने की वजह से ऐसी स्थिति बनी। इसे व्यवस्थित करने के लिए योजना बनाई जा रही है। जल्द ही इसके परिणाम नजर आएंगे। केजीएमयू के परिसर के बाहर जाम को पुलिस ने छुड़ाने की कोशिश की। कैसरबाग भी रहा जाम की चपेट में कैसरबाग और अमीनाबाद का क्षेत्र भी जाम की चपेट में रहा। पुराना हाईकोर्ट के पास दोपहर दो बजे सड़कों पर खड़े वाहन और उसमें फंसी रोडवेज की बसों के कारण जाम लगना शुरू हुआ, जो कि कुछ ही देर में कैसरबाग चौराहा से होते हुए अमीनबाद तक पहुंच गया। ट्रैफिक और स्थानीय थाना की पुलिस को जाम छुड़ाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। आधा घंटा में यहां कुछ सुधरी। बावजूद इसके वाहन रेंगते हुए चले। डीसीपी ट्रैफिक कमलेश दीक्षित का कहना है कि ट्रैफिक का दबाव बढ़ने की सूचना पर अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को भेज कर स्थिति सही करवाई गई।