कार और बुलेट में आमने-सामने भीषण टक्कर, बाइक सवार गंभीर घायल

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

बहराइच-भिनगा मार्ग पर कार और बुलेट बाइक के बीच भीषण सड़क हादसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बुलेट चालक उछलकर कार के अगले शीशे पर जा गिरा। हादसे के बाद मौ

कार और बुलेट में आमने-सामने भीषण टक्कर, बाइक सवार गंभीर घायल

श्रावस्ती, संवाददाता । बहराइच-भिनगा मार्ग पर कार और बुलेट बाइक के बीच भीषण सड़क हादसा हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बुलेट चालक उछलकर कार के अगले शीशे पर जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सीतापुर जनपद के थाना मछरेहटा क्षेत्र गुलाब पुरवा गांव निवासी मनोज यादव पुत्र मुन्नीलाल अपनी कार से भिनगा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बहराइच की तरफ जा रहे बाइक चालक ने सीधे न जाकर सोनवा थाना क्षेत्र के बरदेहरा मोड से दूसरी साइड गलत दिशा से होकर तेज रफ्तार में जा रहा था कि सामने से आ रही कार से बुलेट बाइक कार जोरदार भिड़ंत हो गई।

हादसा इतना भीषण था कि कार के अगले हिस्से को भारी नुकसान पहुंचा। कार के दोनों आगे के एयरबैग खुल गए, जबकि बाएं तरफ का अगला टायर भी फट गया। वहीं बुलेट बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। घायल बाइक चालक को उसके साथियों ने ऑटो रिक्शा की मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल भिनगा पहुंचाया।

सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस और थाना प्रभारी विशुन देव पाण्डे मौके पर पहुंचे। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटवाकर यातायात बहाल कराया। मामले में पुलिस जांच कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।