तेज बारिश व हवा से फैजुल्लागंज, जानकीपुरम सहित कई क्षेत्रों में गुल रही बिजली
तेज बारिश और हवा के कारण लखनऊ और आसपास के ग्रामीण इलाकों में डेढ़ से दो घंटे बिजली गुल रही। कई क्षेत्रों में फाल्ट के कारण और एहतियातन बिजली काटी गई। 200 गांवों में अंधेरा छा गया, जिससे किसानों की फसल पर संकट बढ़ गया। मौसम साफ होते ही बिजली आपूर्ति बहाल करने का प्रयास जारी है।

तेज बारिश और हवा के कारण लखनऊ और आसपास के ग्रामीण इलाकों में शाम को डेढ़ से दो घंटे बिजली गुल रही। कहीं फाल्ट के कारण तो कहीं एहतियातन फीडर से आपूर्ति बंद रहने से लोगों को कटौती झेलनी पड़ी। बारिश के दौरान बिजली विभाग की टीम लगातार निगरानी करती रही। फाल्ट को भी दूर किया गया। शाम को तेज हवा चलने के साथ ही बारिश शुरू हो गई। इसे देखते हुए एहतियातन फैजुल्लागंज सब स्टेशन से जुड़े सभी फीडरों का शट डाउन लिया गया। अलीगंज, त्रिवेणी नगर, खदरा सहित शहर के कई अन्य इलाकों में भी बिजली काट दी गई।
जानकीपुरम क्षेत्र में फाल्ट के कारण बिजली बंद हो गई। लगभग डेढ़ से दो घंटा तक कटौती बनी रही। मौसम में थोड़ा सुधार होने पर आपूर्ति चालू की गई। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान विभाग की टीम ने निरंतर निगरानी बनाए रखी। कुछ स्थानों पर आए फाल्ट को भी ठीक किया। उधर, इटौंजा विद्युत उपखंड क्षेत्र में फाल्ट के कारण लगभग दो घंटे बिजली गुल रही। हालांकि कर्मचारी लाइन को चालू करने के लिए प्रयासरत रहे। लेकिन, बारिश के कारण बाधा बनी रही।दो सौ गांव अंधेरे में डूबेनगराम। देर शाम तेज बारिश और हवा के कारण क्षेत्र में कई जगह बिजली के तार तार टूट कर जमीन पर गिर गए। समेसी विद्युत उपकेंद्र के समेसी, बहरौली, नगर पंचायत नगराम व मीरख नगर फीडरो से आपूर्ति ठप हो गई। जिससे समेसी, हरदोइया, करोरा, रसूलपुर, पतौना, छतौनी, बबया, करोरा, गढा, कमालपुर बिचलिका सहित दो सौ गांव अंधेरे में डूब गए। उपकेंद्र के जूनियर इंजीनियर आशीष कुमार ने बताया कि तेज हवा से तार टूटने के साथ ही लाइनों मे फाल्ट आ गया, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। मौसम साफ होते ही पेट्रोलिंग कर फाल्ट ठीक कर आपूर्ति बहाल की जाएगी।बरसात से फसल पर संकटनगराम/निगोहां। बदले मौसम के कारण नगराम क्षेत्र में किसानों की मुश्किलें बढ़ गई। तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बेमौसम बारिश से खेतों में खड़ी व कटी हुई गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका है। समेसी निवासी किसान रामकुमार यादव, आलोक कुमार मौर्य, रामा नन्द रावत, राम हर्ष यादव का कहना है कि किसान गेहूं की कटाई व मड़ाई के शुरुआती दौर में थे। बारिश ने किसानों का काम पर पूरी तरह से ठप कर दिया है। खेतों में जहां कटाई चल रही थी, वहीं थ्रेशरिंग और मड़ाई का कार्य भी प्रभावित हो गया है। अगर मौसम जल्द साफ नहीं हुआ तो फसलों को नुकसान बढ़ सकता है। निगोहां संवाददाता के अनुसार तेज हवा के चलते खेतों में खड़ी पकी फसल गिर गई। पहले से कटी हुई गेहूं की फसल भी भीगकर खराब होने लगी है। किसान रामप्रकाश ने बताया कि गेहूं की कटाई और थ्रेशिंग का काम शनिवार को आई तेज हवा और बारिश के कारण ठप हो गया। कटी हुई फसल के भीग जाने से भारी नुकसान होने की आशंका है। मौसम के अचानक बिगड़ने से क्षेत्र के किसानों की चिंता बढ़ गई है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


