बिजली संकट से मचा हाहाकार, सआदतगंज में केबल फाल्ट, देर रात तक अंधेरा

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

भीषण गर्मी के दौरान शहर में बिजली की व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। अंडरग्राउंड केबल फाल्ट, ट्रांसफार्मर में आग और अघोषित कटौतियों के कारण दो लाख से अधिक लोग परेशान हुए। न्यू डिफेंस कॉलोनी और रश्मिलोक अपार्टमेंट में बिजली के खंभों में धमाके हुए, जिससे कई घरों में उपकरण खराब हो गए। ग्रामीण क्षेत्रों में भी समस्याएँ बढ़ गई हैं।

बिजली संकट से मचा हाहाकार, सआदतगंज में केबल फाल्ट, देर रात तक अंधेरा

भीषण गर्मी के बीच शहर की बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। बुधवार को आलम यह रहा कि कहीं अंडरग्राउंड केबल फाल्ट हुई, तो कहीं ट्रांसफार्मर और लाइनों में आग लग गई। अघोषित कटौती और तकनीकी खराबियों के कारण शहर के मोहल्लों से लेकर ग्रामीण इलाकों तक करीब दो लाख आबादी गर्मी में बेहाल रही। सआदतगंज स्थित नूरबाड़ी उपकेंद्र की अंडरग्राउंड केबल बुधवार सुबह करीब नौ बजे जवाब दे गई। इससे वजीरबाग, फाजिलनगर, मंसूरनगर, रूस्तम नगर, पुराना चबूतरा, कच्चा बाग और दरगाह रोड जैसे बड़े इलाकों की बत्ती गुल हो गई। आनन-फानन कर्मचारियों ने अपट्रॉन उपकेंद्र से वैकल्पिक सोर्स से बिजली चालू की, लेकिन रात नौ बजे दूसरी केबल भी फाल्ट हो गई।

इससे देर रात तक अंधेरा छाया रहा। इससे परेशान लोगो ने उपकेंद्र से लेकर टोल फ्री नंबर 1912 पर शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे बड़े इलाके में देर रात तक अंधेरा रहा।न्यू डिफेंस कॉलोनी में जली एबीसी लाइनपीजीआई क्षेत्र की न्यू डिफेंस कॉलोनी में दोपहर करीब एक बजे बिजली के खंभे की एबीसी लाइन में जोरदार धमाका हुआ और आग लग गई। चार घंटे तक बिजली गुल रहने से बच्चों और बुजुर्गों की हालत खराब हो गई। निवासियों का आरोप है कि सूचना के बाद भी टीम देरी से पहुंची, जिससे कई घरों के उपकरण भी खराब हो गए।---------------अपार्टमेंट में ट्रांसफार्मर में लगी आगबंगला बाजार स्थित रश्मिलोक अपार्टमेंट में उस समय हड़कंप मच गया जब वहां लगे ट्रांसफार्मर में भीषण आग लग गई। इससे अपार्टमेंट में हड़कंप मच गया। आवंटियों ने तुरंत बिजली सप्लाई बंद कराई। इसके बाद एलडीए इंजीनियर मौके पर पहुंचे, लेकिन ट्रांसफार्मर न मिल पाने के कारण बिजली चालू नहीं हो सकी। इससे नाराज लोगों ने प्रदर्शन किया। इसके बाद एलडीए के अधिशासी अभियंता नीरज कुमार ने लेसा अधिकारियों को पत्र लिखकर ट्रॉली ट्रांसफार्मर की मांग की। इसके बाद देर शाम ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली चालू की।---------------नगराम के 200 गांवों में हाहाकारनगराम क्षेत्र के लगभग 200 गांवों में अघोषित कटौती ने ग्रामीणों का जीना मुहाल कर दिया है। समेसी, महुली और कमालपुर जैसे इलाकों में सुबह 11 बजे से शाम तक बिजली न आने से खेती और घरेलू काम पूरी तरह ठप पड़ गए। ग्रामीणों का कहना है कि भीषण गर्मी में पंखे-कूलर शोपीस बन गए हैं, जबकि विभागीय अधिकारी तेज हवाओं का बहाना बनाकर अपना पल्ला झाड़ रहे हैं। जीएसआई उपकेंद्र, पुरनिया, जानकीपुरम और गोमतीनगर के विभिन्न खंडों में मरम्मत कार्य के नाम पर घंटों शटडाउन लिया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।