इंदिरा नगर, मेट्रो सिटी में बिजली संकट से लोग बेहाल

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - राजधानी में गुरुवार को भीषण गर्मी के बीच लोग बिजली संकट से परेशान रहे। पेपर मिल कॉलोनी में तीन घंटे तक बिजली बंद रही, जबकि इंदिरानगर और सर्वोदय नगर में भी बिजली की आपूर्ति में बाधा आई। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति और भी खराब रही, जहां ट्रांसफार्मर जलने से लोग कठिनाई का सामना कर रहे थे।

इंदिरा नगर, मेट्रो सिटी में बिजली संकट से लोग बेहाल

राजधानी में गुरुवार को भीषण गर्मी के बीच शहर से लेकर गांव तक लोग बिजली संकट से जूझते रहे। पेपर मिल कॉलोनी मेट्रो सिटी में दोपहर के समय तीन घंटे तक बिजली ठप रही। इंदिरानगर सेक्टर-20 में रात 9.30 बजे से रात 11 बजे तक बिजली संकट से लोग परेशान रहे। वहीं सर्वोदय नगर में बिना किसी पूर्व सूचना के सुबह 9 से 12 बजे तक आपूर्ति गुल रहने से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। डिफेंस कॉलोनी में एबीसी कंडक्टर जलने से घंटों संकट बना रहा। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति और भी खराब रही। इटौंजा के अटेसुआ गांव में मंगलवार से 63 केवीए का ट्रांसफार्मर जला होने के कारण ग्रामीणों को पानी और गर्मी से भारी परेशानी झेलनी पड़ी।

इसी तरह महोना में 400 केवीए का ट्रांसफार्मर जल गया, हालांकि यहां विभाग ने ट्राली ट्रांसफार्मर लगाकर वैकल्पिक व्यवस्था की। अवर अभियंता अजय कुमार ने बताया कि नया ट्रांसफार्मर लगाकर देर रात आपूर्ति बहाल कर दी गई।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।