रफ्तार पर कोहरे का ब्रेक! शताब्दी, गोमती समेत दर्जनों ट्रेन घंटों लेट, स्टेशन पर ठिठुरे यात्री
Lucknow News - कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने लखनऊ में रेल यातायात को पूरी तरह से बाधित कर दिया। चारबाग और लखनऊ जंक्शन पर भारी अव्यवस्था देखने को मिली, जिससे हजारों यात्री ठंड में फंस गए। कई प्रमुख ट्रेनें घंटों देर से पहुंचीं, और स्टेशन पर भीड़ बढ़ गई। बुजुर्ग और छोटे बच्चों को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा।

कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन के साथ-साथ रेल यातायात को भी पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। गुरुवार को चारबाग और लखनऊ जंक्शन रेलवे स्टेशनों पर भारी अव्यवस्था देखने को मिली। दृश्यता कम होने के कारण ट्रेनों की रफ्तार पर मानो ब्रेक लग गया है, जिससे हजारों यात्री कड़कड़ाती ठंड में स्टेशनों पर फंसने को मजबूर हैं। आलम यह रहा कि शताब्दी एक्सप्रेस, गोरखधाम एक्सप्रेस और लखनऊ मेल जैसी वीआईपी ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से कई घंटे देरी से पहुंची।
चारबाग स्टेशन के प्रतीक्षालयों में भीड़ इतनी बढ़ गई कि वहां पैर रखने तक की जगह नहीं बची। मजबूरन यात्रियों को खुले प्लेटफॉर्म पर ही डेरा डालना पड़ा। यात्री कड़ाके की ठंड से बचने के लिए अलाव और भारी गरम कपड़ों का सहारा लेते नजर आए। सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों, छोटे बच्चों और बीमार यात्रियों को हुई, जिन्हें घंटों तक ठंडी हवाओं के बीच ट्रेनों का इंतजार करना पड़ा।
ये प्रमुख ट्रेन लेट रही ट्रेन देरी (घंटे में) :-12556 गोरखधाम एक्सप्रेस 8:09 12420 गोमती एक्सप्रेस 5:05 15566 वैशाली एक्सप्रेस 4:44 12232 चंडीगढ़-लखनऊ सुपरफास्ट 4:01 12226 कैफियात एक्सप्रेस 3:18 15734 फरक्का एक्सप्रेस 2:28 13240 कोटा-पटना एक्सप्रेस 3:32 12004 शताब्दी एक्सप्रेस 1:04 12430 एसी एक्सप्रेस 2:08 12230 लखनऊ मेल 2:24 12238 बेगमपुरा एक्सप्रेस 2:16।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




