स्वगणना की तैयारी: दफ्तरों में हेल्प डेस्क, कारोबारी से लेकर छात्रों तक को देंगे जानकारी
जनगणना-2027 के लिए लोगों को स्व-गणना के लिए प्रेरित करने हेतु कलेक्ट्रेट, पुलिस, सेना, और एनडीआरएफ सहित सभी सरकारी दफ्तरों में हेल्प डेस्क स्थापित की जाएगी। डीएम विशाख जी ने तैयारी बैठक में आवश्यक निर्देश दिए कि नागरिक ऑनलाइन अपने विवरण भर सकें।

स्वगणना के लिए लोगों को प्रेरित करने के लिए कलेक्ट्रेट, पुलिस, सेना, एनडीआरएफ समेत सभी सरकारी दफ्तरों में हेल्प डेस्क बनेगी। साथ ही जागरूकता के लिए आईएमए, व्यापारिक एवं उद्योग संगठनों, आरडब्ल्यूए और शिक्षण संस्थानों की मदद ली जाएगी। जनगणना-2027 के प्रथम चरण के तहत स्व-गणना को सफल बनाने के लिए डीएम विशाख जी ने बुधवार को तैयारी बैठक में कई जरूरी निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट में हुई बैठक में डीएम ने बताया कि गुरुवार की सुबह 6 बजे से पोर्टल खोल दिया जाएगा, जहां नागरिक स्वयं ऑनलाइन अपना विवरण भर सकेंगे। डीएम ने सभी विभागों में नोडल अधिकारी नामित करने और प्रगति की नियमित समीक्षा के निर्देश दिए गए हैं।
इसका उद्देश्य डिजिटल माध्यम से जनगणना में जन-भागीदारी को अधिकतम करना है
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


