ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊफुटेज देखकर पुलिस को कई सुराग दिये लोगों ने

फुटेज देखकर पुलिस को कई सुराग दिये लोगों ने

हमलावरों के और करीब पहुंची पुलिस सरोजनीनगर में सराफ पर हमले का मामला लखनऊ।...

फुटेज देखकर पुलिस को कई सुराग दिये लोगों ने
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊTue, 29 Jun 2021 06:10 PM
ऐप पर पढ़ें

हमलावरों के और करीब पहुंची पुलिस

सरोजनीनगर में सराफ पर हमले का मामला

लखनऊ। मुख्य संवाददाता

सरोजनीनगर में दुकान के अंदर घुसकर सराफ नरेन्द्र यादव को गोली मारने वाले एक बदमाश का फुटेज जारी करने से पुलिस को काफी मदद मिली है। सात-आठ लोगों ने दो दिन में फोन कर बदमाश के बारे में बताया। हालांकि, इनमें से सिर्फ एक फोन से पुलिस को जो तथ्य मिले, उसे ही सही मान कर तफ्तीश आगे बढ़ायी जा रही है। इसी कड़ी में पुलिस की एक टीम फिर से जेल में जाकर कुछ अपराधियों से पूछताछ करेगी।

16 जून को नरेन्द्र को उस समय गोली मार दी गई थी जब वह दुकान में बैठे थे। उनकी पत्नी विनोद कुमारी भी साथ में थीं, लेकिन बदमाशों के गोली चलाने पर वह नीचे झुक गई। जिससे वह बाल-बाल बच गई थी। पुलिस को एक बदमाश का हेल्मेट मौके पर मिला था, जिस पर बाल के टुकड़े थे। पुलिस ने इन टुकड़ों को डीएनए परीक्षण के लिये फोरेंसिक लैब भेजा था। इसके बाद पुलिस ने परिवारीजनों से पूछताछ कर पड़ताल आगे बढ़ायी थी। अब तक पुलिस यही दावा कर रही है कि यह घटना लूट के इरादे से नहीं की गई है। नरेन्द्र का जमीन की खरीद फरोख्त का भी काम था। कुछ जमीन को लेकर विवाद की बात भी पुलिस को पता चली है। उस आधार पर भी पड़ताल की जा रही है। एसीपी कृष्णानगर स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि बदमाश का फुटेज जारी किया गया था। इसके आधार पर कई फोन आये पर अभी तक कोई ऐसा तथ्य सामने नहीं आया जिससे हमलावरों तक पुलिस पहुंच सके। वहीं हमले में घायल सराफ नरेन्द्र की हालत अब सुधर रही है। पुलिस जल्दी ही उनसे भी कई जानकारियां लेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें