ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊकेंद्र के निर्देश पर यूपी की सभी सीमाएं सील मुख्य सचिव

केंद्र के निर्देश पर यूपी की सभी सीमाएं सील मुख्य सचिव

- नोडल अधिकारी दूसरे राज्यों में रहने वालों को हर संभव मदद करें केंद्र के निर्देश पर यूपी की सभी सीमाएं सील मुख्य सचिव केंद्र के निर्देश पर यूपी की सभी सीमाएं सील मुख्य...

केंद्र के निर्देश पर यूपी की सभी सीमाएं सील मुख्य सचिव
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊMon, 30 Mar 2020 06:30 PM
ऐप पर पढ़ें

- केंद्र के निर्देश पर यूपी की सभी सीमाएं सील मुख्य सचिव- जो जहां पर हो, वह वहीं पर रुके, तभी लाकडाउन सफल होगाप्रमुख संवाददाता- राज्य मुख्यालयमुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने कहा है कि जरूरतमंदों की स्थानीय स्तर पर समस्याओं का समाधान किया जाए। नोडल अधिकारियों को निर्देश दिया है कि दूसरे राज्यों में रहने वालों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए। जो जहां हैं वह वहीं पर रुकें तभी लॉकडाउन का सही मायने में सफल हो पाएगा। मुख्य सचिव ने कहा कि केंद्र के निर्देश पर सीमाएं सील कर दी गई हैं।मुख्य सचिव ने कोविड-19 के लिए अन्य राज्यों के नामित समस्त नोडल अधिकारियों के निर्देश दिए कि उनके द्वारा स्थापित कंट्रोल रूम में 24 घंटे सातों दिन फोन जरूर रिसीव हो। प्रभावितों की समस्या का समाधान स्थानीय प्रशासन की मदद से करते हुए फीडबैक प्राप्त किए जाएं। कंट्रोल रूम में रिसीव कॉल और समाधान का विवरण भी रजिस्टर में दर्ज किया जाए। उन्होंने शेल्टर होम व भोजन वितरण के स्थान, फोन नंबर आदि की सूचना भी नोडल अधिकारियों को दिए जाएं। वह अन्य राज्यों के नामित समस्त नोडल अधिकारियों की बैठक कर रहे थे।उन्होंने अलग-अलग राज्यों के नोडल अधिकारियों से कहा कि संयुक्त रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। सीएम हेल्पलाइन-1076 से भी समन्वय रखें। देश के अन्य प्रदेशों में यूपी के रहने वालों की मंगलवार तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके लिये नियोजन एवं सांख्यकीय विभाग का भी सहयोग लिया जा सकता है। घर वापस आने का अनुरोध कर बताया जाए कि केंद्र सरकार यूपी की सीमाएं सील कर दी गई हैं। इसलिए जो जहां पर रुका है वह वहीं तक बना रहे।मुख्य सचिव ने कहा कि नोडल अधिकारी बेहतर काम कर अन्य प्रदेशों में सकारात्मक संदेश दें। किसी व्यक्ति को भुखमरी से बचाने पर आत्मसंतुष्टी प्राप्त होती है। इसलिए सभी अधिकारी इस काम में मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करें। अच्छे कामों की वीडियो व फोटोग्राफ्स सूचना विभाग को उपलब्ध करा दी जाए, ताकि मीडिया को दी जा सके।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें