ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊडॉ. जाकिर अली रजनीश राष्ट्रीय विज्ञान संचार पुरस्कार से होंगे सम्मानित

डॉ. जाकिर अली रजनीश राष्ट्रीय विज्ञान संचार पुरस्कार से होंगे सम्मानित

बच्चों में विज्ञान को लोकप्रिय बनाने में योगदान के लिए लखनऊ के डॉ. जाकिर अली रजनीश को राष्ट्रीय विज्ञान संचार पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कार स्वरूप उनको दो लाख रुपये नगद, स्मृति चिह्न व...

डॉ. जाकिर अली रजनीश राष्ट्रीय विज्ञान संचार पुरस्कार से होंगे सम्मानित
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊFri, 08 Feb 2019 09:09 PM
ऐप पर पढ़ें

बच्चों में विज्ञान को लोकप्रिय बनाने में योगदान के लिए लखनऊ के डॉ. जाकिर अली रजनीश को राष्ट्रीय विज्ञान संचार पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कार स्वरूप उनको दो लाख रुपये नगद, स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार की वेबसाइट में इसकी घोषणा की गई है। डॉ. जाकिर साइंटिफिक वर्ल्ड पत्रिका के संपादक व लेखक हैं। गत दो दशकों से बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण को विकसितत करने वाले साहित्य का सृजन कर रहे हैं। उनकी 60 से अधिक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। इसके अलावा वे साइंस ब्लॉगर्स एसोसिएशन, सर्प संसार व टेकगैप नाम की ब्लॉक पत्रिकाओं के द्वारा विज्ञान का प्रसार कर रहे हैं। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी्र विभाग हर साल विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में कार्य करने वाले महत्वपूर्ण व्यक्तियों व संस्थाओं को छह श्रेणियों में पुरस्कृत करता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें