Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsSchool Van Collision in Lucknow Driver Injured No Students Onboard
नशे में धुत स्कूल वैन चालक ने खड़ी कार में मारी टक्कर, हालत गंभीर

नशे में धुत स्कूल वैन चालक ने खड़ी कार में मारी टक्कर, हालत गंभीर

संक्षेप:

Lucknow News - लखनऊ के वृन्दावन योजना में एक बेकाबू स्कूली वैन ने सड़क किनारे खड़ी कार में टक्कर मार दी। वैन का चालक केविन घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। गनीमत यह रही कि वैन में कोई छात्र नहीं था। स्थानीय लोगों ने बताया कि चालक नशे में था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Jan 15, 2026 12:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

लखनऊ। पीजीआई कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर-7 वृन्दावन योजना,चिरैयाबाग के पास बुधवार शाम बेकाबू स्कूली वैन ने सड़क किनारे खड़ी कार में जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर इतनी तेज थी कि खड़ी कार 5 फिट से ज्यादा आगे खिसक गई। वैन चालक केविन में फंस गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायल वैन चालक को वैन से निकाल कर एपेक्स ट्रामा सेन्टर पहुचाया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने उसे छुट्टी दे दी। गनीमत यह रही कि वैन में कोई स्कूली बच्चा नही था। जानकारी के अनुसार वृन्दावन योजना सेक्टर 12 निवासी राजू सिंह यूपी 32 जी वाई 2778 स्कूली वैन के चालक है, बुधवार की शाम स्कूली बच्चों को छोड़कर वह अपने घर लौट रहे थे,जाते समय वैन बेकाबू हो गई और सड़क किनारे खड़ी कार यूपी 32 आर ए 7027 में जा टकराई थी ।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पुलिस ने वैन को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया स्कूली वैन चालक काफी नशे मे था।वैन लहराते हुए आया और खड़ी कार मे पीछे से ठोक दिया। शुक्र रहा कि कोई स्कूली बच्चा सवार नही था। वहीं वैन चालक के भाई हर्ष ने पुलिस से बताया कि आरोपी के नशेबाजी से परिवार परेशान है, क्या किया जाए। फिलहाल पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।