शिक्षक छह से 14 वर्ष के ड्राप आउट बच्चों की तलाश कर दिलाएंगे दाखिला
Lucknow News - लखनऊ में स्कूल चलो अभियान के तहत 6 से 14 वर्ष के ड्राप आउट बच्चों को स्कूल में दाखिला दिलाने का प्रयास किया जाएगा। शिक्षक गांवों में जाकर अभिभावकों को प्रेरित करेंगे। इस अभियान का संचालन 2026-27 शैक्षिक सत्र में दो चरणों में होगा। सभी बच्चों को निःशुल्क शिक्षा का लाभ दिया जाएगा।

लखनऊ, कार्यालय संवाददाता स्कूल चलो अभियान के तहत छह से 14 वर्ष के ड्राप आउट बच्चों को तलाश कर स्कूल में दाखिला दिलाया जाएगा। छह वर्ष की आयु पूरी कर चुके बच्चों को पहली कक्षा में प्रवेश मिलेगा। प्राइमरी और माध्यमिक स्कूलों में स्कूल चलो अभियान का आगाज नए सत्र के पहले दिन बुधवार से होगा। शिक्षक और शिक्षामित्र स्कूल के आसपास के गांव मोहल्लों में जाकर अभिभावकों से संपर्क कर बच्चों के दाखिले के लिये प्रेरित करेंगे। शासन ने अभियान के संचालन के लिये हर स्कूल को ढ़ाई हजार रुपये दिये हैं। लखनऊ के 1617 स्कूलों को करीब 46 लाख रुपये मिले हैं।स्कूल
शिक्षक महानिदेशक की ओर से जारी आदेश शैक्षिक सत्र 2026-27 में स्कूल चलो अभियान दो चरणों में चलेगा। पहला चरण एक से 15 अप्रैल और दूसरा चरण एक से 15 जुलाई के बीच चलेगा। 6 से 14 वर्ष तक के सभी बच्चों को निःशुल्क और अनिवार्य शिक्षा से जोड़ने पर जोर दिया जाएगा। शिक्षक ड्राप आउट बच्चों को खोजकर नामांकन कराएंगे। एडी बेसिक श्याम किशोर तिवारी का कहना है कि सभी बीएसए को निर्देशित दिये गए हैं कि स्कूल अभियान के तहत बच्चों की नामांकन संख्या बढ़ाएं। स्कूल के प्रधानाध्यापक और शिक्षक स्कूल के नजदीकी गांव व मोहल्ले में प्रभात फेरी और रैली निकालकर अभिभावकों से संपर्क कर छह से 14 वर्ष की आयु वाले हर बच्चे का दाखिला दिलाएंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


