Lucknow News: भाषा विश्वविद्यालय में शोध की गुणवत्ता और प्रभावी प्रकाशन पर हुआ मंथन

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

Lucknow News: लखनऊ स्थित भाषा विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग ने शोध प्रकोष्ठ के सहयोग से अकादमिक प्रकाशन पर एक दिवसीय सिम्पोजियम आयोजित किया। इसमें शोध-पत्र लेखन, मौलिकता, नैतिकता और प्रभावी प्रस्तुति पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने गुणवत्तापूर्ण शोध, उपयुक्त पत्रिका चयन, पीयर रिव्यू, संदर्भों के उचित उल्लेख और साहित्यिक चोरी से बचने के महत्व पर प्रकाश डाला।

Lucknow News:  भाषा विश्वविद्यालय में शोध की गुणवत्ता और प्रभावी प्रकाशन पर हुआ मंथन

Lucknow News: लखनऊ,प्रमुख संवाददाता। भाषा विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग ने शोध प्रकोष्ठ के सहयोग से अटल हॉल में ‘इमर्जिंग ट्रेंड्स एंड बेस्ट प्रैक्टिसेज इन स्कॉलरली पब्लिशिंग’ विषय पर एक दिवसीय सिम्पोजियम का आयोजन किया। कुलपति प्रो. अजय तनेजा के संरक्षण में आयोजित कार्यक्रम में शोध-पत्र लेखन, अकादमिक प्रकाशन, शोध की मौलिकता, नैतिकता और प्रभावी प्रस्तुति पर चर्चा की गई। सिम्पोजियम में सहायक आचार्य डॉ. अनुभव तिवारी एवं श्री अमन मिश्रा ने शोधार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शोध-पत्र तैयार करने, उपयुक्त शोध पत्रिका चुनने और पीयर रिव्यू प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने शोध-पत्र की गुणवत्ता, विषय की प्रासंगिकता, स्पष्ट शोध उद्देश्यों और विश्वसनीय निष्कर्षों के महत्व पर प्रकाश डाला।

शोध प्रकाशन के उभरते आयाम

वक्ताओं ने अकादमिक ईमानदारी बनाए रखने, संदर्भों का उचित उल्लेख करने और साहित्यिक चोरी से बचने पर जोर दिया। उन्होंने शोध पत्रिका की विश्वसनीयता, संपादकीय नीति और समीक्षा प्रक्रिया के आधार पर प्रकाशन के लिए पत्रिका चुनने की सलाह दी। साथ ही, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय अकादमिक मंचों पर शोध की दृश्यता और प्रभाव बढ़ाने के उपायों पर भी चर्चा की गई।

सिम्पोजियम का संयोजन और सहयोग

अकादमिक अधिष्ठाता प्रो. सौबान सईद के मार्गदर्शन में आयोजित सिम्पोजियम का संयोजन विभाग की विषय प्रभारी डॉ. रुचिता सुजई चौधरी ने किया। सह-संयोजक डॉ. शचीन्द्र शेखर, डॉ. काज़िम रिज़वी, डॉ. राहुल मिश्रा, डॉ. रज़ा अब्बास हैदरी एवं डॉ. मो. नसीब ने आयोजन में सहयोग किया।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦सिम्पोजियम का आयोजन कहां और किस विषय पर हुआ?−
भाषा विश्वविद्यालय के अटल हॉल में ‘इमर्जिंग ट्रेंड्स एंड बेस्ट प्रैक्टिसेज इन स्कॉलरली पब्लिशिंग’ विषय पर एक दिवसीय सिम्पोजियम आयोजित हुआ।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsलखनऊLucknow News: भाषा विश्वविद्यालय में शोध की गुणवत्ता और प्रभावी प्रकाशन पर हुआ मंथन