गूगल रिव्यू के बदले कमाई का लालच देकर दो लाख ठगे

Apr 06, 2026 09:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - अलीगंज में एक युवक ने टेलीग्राम ग्रुप के जरिए गूगल रिव्यू के बदले पैसे कमाने के लालच में दो लाख रुपये ठगों को दे दिए। युवक ने छोटे-छोटे टास्क पर भरोसा किया और धीरे-धीरे बड़े निवेश के लिए कहा गया। जब पैसे वापस नहीं मिले, तब ठगी का अहसास हुआ।

गूगल रिव्यू के बदले कमाई का लालच देकर दो लाख ठगे

लखनऊ,संवाददाता। अलीगंज इलाके में टेलीग्राम ग्रुप के जरिए गूगल रिव्यू के बदले कमाई का लालच देकर ठगों ने एक युवक से दो लाख रुपये ऐंठ लिए। ठगी की जानकारी होने पर पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन और पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई।अलीगंज के चंद्रलोक सेक्टर-बी निवासी निखिल पांडेय ने बताया कि बीते 24 मार्च को वह एक टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ गए। इसमें गूगल रिव्यू के बदले पैसे देने का दावा बनाया गया। शुरुआत में छोटे-छोटे टास्क देकर भरोसा जीता गया और फिर धीरे-धीरे ज्यादा रकम निवेश करने को कहा गया। ठगों के झांसे में आकर उसने अलग-अलग किश्तों में कुल 2,02,000 रुपए ट्रांसफर कर दिए।

कुछ समय बाद जब पैसे वापस नहीं मिले तो उसे ठगी का पता चला।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।