ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊ'एन्ड काउंटर' में खलनायिका बनीं सत्यम

'एन्ड काउंटर' में खलनायिका बनीं सत्यम

'एन्ड काउंटर' में खलनायिका बनीं सत्यम

'एन्ड काउंटर' में खलनायिका बनीं सत्यम
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊMon, 18 Feb 2019 07:47 PM
ऐप पर पढ़ें

'एन्ड काउंटर' में खलनायिका बनीं सत्यम

लखनऊ। बॉलीवुड व टीवी का जाना-पहचाना चेहरा और बीते वर्ष 'मिस कल्चर कर्ल्ड इंडिया' प्रतियोगिता जीतने वाली शहर की सत्यमवदा सिंह एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'एंड काउंटर' में खलनायिका के रूप में नजर आ रही हैं। उन्होंने बताया कि उनके किरदार का नाम हनी है जो बात-बात पर 'हर-हर महादेव' कहती नजर आती है। सत्यम की मानें तो ऊपर से बेहद आध्यात्मिक नजर आने वाला यह किरदार असल में बेहद खतरनाक है। फिल्म बीती 8 फरवरी को रिलीज हुई है और सत्यम के अलावा इसमें टीवी और थिएटर के जानेमाने कलाकार अनुपम श्याम, प्रशांत नारायण, विजय भारद्वाज, एहसान कुरैशी, मृणमयी, अभिमन्यु सिंह भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन आलोक श्रीवास्तव ने किया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें