ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊसतीश महाना डेनमार्क व कनाडा की यात्रा पर

सतीश महाना डेनमार्क व कनाडा की यात्रा पर

लखनऊ। विशेष संवाददाता। उत्तर प्रदेश विधानसभा के सतीश महाना डेनमार्क, कनाडा की यात्रा पर...

सतीश महाना डेनमार्क व कनाडा की यात्रा पर
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊSat, 13 Aug 2022 07:50 PM
ऐप पर पढ़ें

लखनऊ। विशेष संवाददाता। उत्तर प्रदेश विधानसभा के सतीश महाना डेनमार्क, कनाडा की यात्रा पर रहेंगे। वह संसदीय संघ की उत्तर प्रदेश शाखा के प्रतिनिधिमंडल के रूप में  13 से 16 अगस्त तक डेनमार्क की यात्रा पर रहेंगे I महाना वहां   की संसद और शहर के ऐतिहासिक महत्व के स्थानों का भ्रमण करेंगे । इसके बाद कुछ अन्य देशों की यात्रा के बाद बाबत  विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना 65 वें  राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में 22 अगस्त से 26 अगस्त 2022 तक कनाडा के हेलीफैक्स में आयोजित सम्मेलन में शामिल होंगे। विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे भी इस यात्रा में उनके साथ हैं।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें