ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊमौसम की बेरुखी से विमानों में देरी, यात्री परेशान

मौसम की बेरुखी से विमानों में देरी, यात्री परेशान

मौसम खराबी की वजह से रविवार को भी विमान सेवाओं का संचालन बुरी तरह गड़बड़ रहा। आलम यह रहा कि इसकी वजह से सारे दिन अमौसी एयरपोर्ट की विमान सेवाएं प्रभावित रहीं। चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर आने - जाने...

मौसम की बेरुखी से विमानों में देरी, यात्री परेशान
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊSun, 06 Jan 2019 09:00 PM
ऐप पर पढ़ें

लखनऊ प्रमुख संवाददाता

मौसम साफ होने के बावजूद भी लखनऊ आने वाले विमान लेट हो रहे हैं। एयरपोर्ट पर घने कोहरे में विमान उतारने के लिए लगाए गए उपकरण इस ठंड में अभी तक प्रयोग में भी नहीं आए हैं। इसकी वजह यह है कि यहां इतना कोहरा अब तक नहीं पड़ा कि कैट-3 बी का संचालन शुरू करना पड़े।

दो घंटे देर से आए

मौसम खराबी की वजह से रविवार को भी विमान सेवाओं का संचालन प्रभावित रहा। पूरे दिन एक दर्जन से अधिक विमान तय समय से लेट आए। अधिसंख्य विमान एक से दो घंटे लेट रहे। इसकी वजह से यात्रियों को परेशान होना पड़ा। कोलकाता से सुबह 6:20 बजे चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पहुंचने वाली इंडिगो की उड़ान करीब डेढ़ घंटे देरी से यहां पहुंच सकी। कोलकाता से ही दिन में 11:15 बजे आने वाली इंडिगो की उड़ान भी डेढ़ घंटे और बंगलुरु से 1:40 बजे आने वाली एक घंटे लेट आई। मुंबई से 1:55 बजे आने वाली इंडिगो की उड़ान 2 घंटे, 2 बजे आने वाली जेट एयरलाइंस की उड़ान करीब डेढ़ घंटे, सुबह 8:25 बजे आने वाली गो एयर लाइन्स की उड़ान भी लगभग डेढ़ घंटे लेट रही। चेन्नई से शाम 6:40 बजे चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पहुंचने वाली इंडिगो की उड़ान करीब सवा घंटा देरी से पहुंच सकी। लखनऊ से सुबह 6:05 बजे बंगलुरु जाने वाली इंडिगो की उड़ान करीब पौने 2 घंटे, 1:40 बजे हैदराबाद जाने वाली इंडिगो की उड़ान एक घंटे, सुबह 6:50 बजे हैदराबाद जाने वाली इंडिगो की उड़ान करीब 2 घंटे, दोपहर 12:30 बजे मुंबई जाने वाली इंडिगो की उड़ान करीब सवा घंटे, दिन में 12:50 बजे देहरादून जाने वाली इंडिगो की उड़ान लगभग दो घंटे, दिन में 2:10 बजे बंगलुरु जाने वाली इंडिगो उड़ान लगभग एक घंटा लेट उड़ान भर सकीं। दिन में 3:25 बजे दिल्ली जाने वाली विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट करीब एक घंटा और शाम 4:10 बजे गोवा जाने वाली इंडिगो की उड़ान भी करीब इतनी ही देरी से रवाना हुई।

कैट 3 बन सकता है मददगार

कैट-3 बी सुविधा से घने कोहरे में भी विमानों को उतारा जा सकता है। एयरपोर्ट के विशेष कार्याधिकारी संजय कुमार नारायण ने बताया कि दूसरे शहरों में विमान लेट होने के कारण यहां भी देरी से आ रहे हैं। लखनऊ से अभी तक कोई विमान एक मिनट के लिए भी देरी से नहीं उड़ा। प्रत्येक विमान कई शहरों के बीच अलग-अलग उड़ान संख्या पर यात्रा करता है। एक विमान शुरुआत में ही दो शहरों के बीच लेट हो गया तो आगे तक वह लेट ही उड़ान भरेगा। देश के कई छोटे एयरपोर्ट कोहरे में विमान उतारने की सुविधा से लैस नहीं हैं। ऐसे में वहां से लेट हो कर उड़ान भरने वाले विमान आगे भी देरी से ही पहुंच रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें