सरोजनीनगर बनेगा हरित विकास का मॉडल : डॉ. राजेश्वर सिंह

Apr 06, 2026 11:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने सभी ग्राम प्रधानों से हरित विकास के लिए ठोस कदम उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन बनाना जरूरी है। लखनऊ का भूजल स्तर पिछले 20 वर्षों में 20 मीटर नीचे चला गया है, जो चिंताजनक है। वृक्षारोपण अभियान को जन आंदोलन बनाने की आवश्यकता है।

सरोजनीनगर बनेगा हरित विकास का मॉडल : डॉ. राजेश्वर सिंह

सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने सरोजनीनगर को पर्यावरण अनुकूल व सतत विकास का मॉडल बनाने का आह्वान करते हुए सभी ग्राम प्रधानों से अपने-अपने गांवों में हरित विकास की दिशा में ठोस कदम उठाने को कहा। सोमवार को वह बंथरा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि द्वारा पर्यावरण पर चर्चा विषयक संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन बनाना बेहद जरूरी हो गया है। विधायक ने कहा कि पिछले 20 वर्षों में लखनऊ का भूजल स्तर 20 मीटर से अधिक नीचे चला गया है, जो गंभीर चिंता का विषय है।

उन्होंने वृक्षारोपण अभियान को जन आंदोलन बनाने और आम लोगों को सोलर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि रंजीत रावत, वीरेंद्र रावत, राजेश सिंह चौहान, शिव शंकर सिंह शंकारी, रज्जन लाल रावत, सरवन रावत समेत दर्जनों प्रधान व ग्रामीण मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।