राजधानी लखनऊ में सरदार वल्लभ भाई पटेल की याद में एक बड़ा आयोजन होने जा रहा है। शनिवार दोपहर महामना मालवीय विद्या मंदिर इंटर कॉलेज विवेकखंड गोमतीनगर में राष्ट्रीय विचार अभियान के तत्वाधान में ‘सरदार वल्लभ भाई पटेल एक कुशल प्रशासक’ विषय पर गोष्ठी होगी। यह जानकारी राष्ट्रीय विचार अभियान के अध्यक्ष रिटायर न्यायाधीश दीनानाथ श्रीवास्तव ने दी। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रिटायर आईएएस व अध्यक्ष नगर निगम जीबी पटनायक और विशिष्ट अतिथि प्रमुख सचिव, विधान परिषद डा.राजेश सिंह होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता न्यायमूर्ति अरविंद कुमार त्रिपाठी करेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए राष्ट्रीय विचार अभियान कार्यक्रम संयोजक बृजमोहन सिंह, पंकज सिंह ,संगठन मंत्री ,विपिन सिंह सम्पर्क प्रमुख रवितेश प्रताप सिंह आदि कार्यकर्ता तैयारी में लगे हुए हैं।
अगली स्टोरी