Lucknow News: शिवशांति आश्रम में गूंजे संत आसूदाराम साहिब जी का चालीसा पाठ
Lucknow News: शिव शान्ति आश्रम में संतों का निर्वाण महोत्सव का आयोजन लखनऊ, संवाददाता। आलमबाग

Lucknow News: शिव शान्ति आश्रम में संतों का निर्वाण महोत्सव का आयोजन लखनऊ, संवाददाता।
महाशिवरात्रि के अवसर पर चालीसा पाठ
आलमबाग के वीआईपी रोड स्थित शिवशांति आश्रम में गुरुवार शाम ब्रह्मनिष्ठ सखी बाबा संत आसूदाराम साहिब जी का चालीसा पाठ महोत्सव श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। महोत्सव में सखी चालीसा साहिब का सामूहिक पाठ, अखंड धुनी साहिब और श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का पाठ हुआ। संत-महात्माओं ने प्रभु सिमरन और सत्संग-प्रवचन के माध्यम से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक संदेश दिया।
भजनों की मधुर प्रस्तुति
सिंधी गायकों और महिला मंडल ने मधुर भजनों की प्रस्तुति दी। सिंधी भाषा में भजनों की प्रस्तुति से आश्रम परिसर भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालु भक्ति में सराबोर होकर संत के जयकारे लगाते रहे। सेवादार ओमप्रकाश ओमी ने बताया कि आश्रम में सिंधी समाज के लोग नियमित रूप से चालीसा पाठ करते हैं। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने संत के उपदेशों को जीवन में अपनाने और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
इंदिरा नगर संगत द्वारा महोत्सव का आयोजन
इसी कड़ी में बुधवार को आश्रम में इंदिरा नगर की संगत द्वारा श्रद्धा व प्रेम के साथ महान संतों का निर्वाण महोत्सव मनाया गया। सक्खर सिन्ध पंचायत के अध्यक्ष संजय जेसवानी ने बताया इस दौरान भजन कीर्तन, सत्संग, आरती व धनी साहिब का पाठ हुआ। कार्यक्रम में बाबा साईं मोहनलाल साहिब द्वारा पाठ साहिब का भोग डाला गया और परमानन्द व सुदेश द्वारा सुन्दर भजनों की प्रस्तुति दी गयी। इस अवसर पर संजय जेसवानी, हंसराज राजपाल, इंदर कालानी, रतन मेंघानी, गुलाब जसवानी, मनीष लालवानी आदि ने मिलकर भगवान झूलेलाल व संतों की आरती की।


