ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊसपा कोषाध्यक्ष संजय सेठ का राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा मंजूर

सपा कोषाध्यक्ष संजय सेठ का राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा मंजूर

राज्य मुख्यालय। विशेष संवाददाता। समाजवादी पार्टी के सांसद संजय सेठ ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा मंजूर भी हो गया। सांसदी व पार्टी छोड़ने वाले वह सपा के तीसरे सांसद हैं।...

सपा कोषाध्यक्ष संजय सेठ का राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा मंजूर
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊMon, 05 Aug 2019 05:50 PM
ऐप पर पढ़ें

राज्य मुख्यालय। विशेष संवाददाता। समाजवादी पार्टी के सांसद संजय सेठ ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा मंजूर भी हो गया। सांसदी व पार्टी छोड़ने वाले वह सपा के तीसरे सांसद हैं। संजय सेठ का अब भाजपा में जाना तय माना जा रहा है। श्री सेठ के इस कदम से सपा को तगड़ा झटका लगा है। वह सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व संरक्षक मुलायम सिंह यादव के काफी करीबी थे। इसी कारण वह राज्यसभा भेजे गए थे। सेठ को पार्टी ने कोषाध्यक्ष बनाया था। संजय सेठ का कार्यकाल जुलाई 2022 तक था। सेठ की गिनती यूपी के बड़े बिल्डरों में होती है। तीन सांसदों के पार्टी छोड़ने से सपा राज्यसभा में और कमजोर हो गई है। इससे पहले सपा के नीरज शेखर और सुरेंद्र नागर ने भी राज्यसभा अपना इस्तीफा दे दिया था। माना जा रहा है कि अभी दो और सांसद भाजपा के संपर्क में हैं। इसके अलावा कुछ और बड़े नेता सपा छोड़ भाजपा का दामन थाम सकते हैं। इनमें दो एमएलसी भी हैं। सपा के राज्यसभा में अब 10 सदस्य नीरज शेखर, सुरेंद्र नागर व संजय सेठ के इस्तीफे के बाद अब सपा के राज्यसभा में 10 सदस्य बचे हैं। इनमें इनमें जावेद अली, तजीन फातमा, विशम्भर प्रसाद निषाद, जया बच्चन, डॉ. चंद्रपाल सिंह, प्रो. रामगोपाल, चौधरी सुखराम सिंह, बेनी प्रसाद वर्मा, रवि प्रकाश, व रेवती रमण शामिल हैं। अमर सिंह सपा से पहले ही बाहर हो चुके हैं और वह राज्यसभा में निर्दलीय सदस्य के तौर पर हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें