Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsSanjay Pathak Calls for Intervention Against Reservation Scams in Medical Admissions
मेडिकल प्रवेश में आरक्षण के नाम पर घोटाला रोका जाए
Lucknow News - नमो सेना इंडिया के महासचिव संजय पाठक ने मेडिकल प्रवेश में आरक्षण के नाम पर हो रहे घोटालों का विरोध किया। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को धोखा दिया जा रहा है और मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप...
Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊFri, 12 Sep 2025 01:22 AM

नमो सेना इंडिया के महासचिव एवं अखिल भारतीय सनातन परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री संजय पाठक ने कहा कि मेडिकल प्रवेश में आरक्षण के नाम पर घोटाला रोका जाना चाहिए। अवैधानिक आरक्षण नीति से सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को धोखा देने की कोशिश की गई। उन्होंने मुख्यमंत्री आदित्यनाथ से इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। एक होटल में पत्रकारों से बातचीत के दौरान संजय पाठक ने आरोप लगाया कि पिछले दस वर्षों से सामान्य वर्ग, ओबीसी की सीटें छीनी जा रही हैं। यह संविधान की व्यवस्था का उल्लंघन है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




