खेल-----लीग के लिए ट्रायल आज और कल

Feb 13, 2026 08:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

Lucknow News - लखनऊ, संवाददाता। खेल के मैदान पर क्रिकेट और भारतीय संस्कृति के अनूठे मेल के

खेल-----लीग के लिए ट्रायल आज और कल

खेल के मैदान पर क्रिकेट और भारतीय संस्कृति के अनूठे मेल के साथ सनातन प्रीमियर लीग (एसपीएल) का आगाज होने जा रहा है। सीजन-1 के लिए 14 और 15 फरवरी को लखनऊ की यॉर्कर क्रिकेट एकेडमी में ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। 15 से 40 वर्ष के प्रतिभाशाली खिलाड़ी इसमें भाग लेकर अपना हुनर दिखा सकते हैं। सनातन क्रिकेट क्लब की देखरेख में आयोजित होने वाली लीग में विजेता टीम 31 लाख और उपविजेता 15 लाख रुपये का पुरस्कार मिलेगा। बेहतरीन खिलाड़ियों को कार और बाइक जीतने का मौका मिलेगा। चयनित खिलाड़ी मार्च में इंदौर में आयोजित मुख्य टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।