सपा ने मतदाता सूची में गिनाई 10 बड़ी गलतियां

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - - मुख्य निर्वाचन अधिकारी को दिया ज्ञापन लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी ने

सपा ने मतदाता सूची में गिनाई 10 बड़ी गलतियां

समाजवादी पार्टी ने विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद जारी अंतिम मतदाता सूची में गलतियों को लेकर सवाल खड़े किए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा को शुक्रवार को दिए ज्ञापन में मतदाता सूची में 10 बड़ी गलतियां गिनाई गई हैं।सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल प्रदेश अध्यक्ष की ओर से केके श्रीवास्तव, राधेश्याम सिंह व डा. हरिश्चंद्र सिंह ने दिए ज्ञापन में कहा गया है कि इलाहाबाद दक्षिण विधानसभा के पोलिंग बूथ 389 के मतदाता क्रमांक 802 पर मतदाता शालिनी पांडेय के पिता का नाम बांग्ला भाषा में प्रिंट है। इसी बूथ के मतदाता क्रमांक 337 पर मतदाता मंजू पटेल की फोटो उल्टी प्रिंट है।गाजीपुर

विधानसभा के पोलिंग बूथ 102 के मतदाता क्रमांक 1047 और मतदाता क्रमांक 1056 पर एक ही नाम, सत्येंदर यादव पुत्र हरिहर यादव प्रिंट है। यह मतदाता डुप्लीकेट की श्रेणी में है। लाजिकल एरर व नो-मैपिंग के आधार पर हटाए गए मतदाताओं को 15 दिन में डीएम के यहां और वहां फैसला होने के बाद 30 दिन में मुख्य निर्वाचन अधिकारी के यहां अपील करनी होगी। सपा ने निर्वाचन आयोग इसके लिए आनलाइन व आफलाइन के नियम व अपील की फीस आदि के बारे में लिखित निर्देश तत्काल जारी करने की मांग की है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।