Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsSamajwadi Party Protests in Uttar Pradesh Assembly Over Temple Demolition and Rising Issues
सपा विधायकों ने सड़क से लेकर सदन किया प्रदर्शन

सपा विधायकों ने सड़क से लेकर सदन किया प्रदर्शन

संक्षेप:

Lucknow News - - मणिकर्णिका घाट तोड़े जाने का किया विरोध - खराब स्वास्थ्य सेवाओं पर सरकार को

Feb 09, 2026 07:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

लखनऊ, विशेष संवाददाता विधान सभा बजट सत्र के पहले दिन सोमवार को समाजवादी पार्टी के विधायकों ने सड़क से लेकर सदन तक धरना प्रदर्शन किया। सपा सदस्य वाराणसी में अहिल्याबाई होल्कर द्वारा निर्मित मणिकर्णिका घाट तोड़े जाने, एसआईआर के नाम पर लोकतंत्र की हत्या किए जाने आदि मुद्दों को लेकर सरकार को घेरा। विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले सपा सदस्यों ने विधान भवन स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के सामनz धरना दिया। सपा सदस्य धरना देते हुए नारेबाजी भी करते रहे। सपा विधायकों ने किसानों की बदहाली, बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी, ध्वस्त कानून-व्यवस्था, महिलाओं पर बढ़ते अपराधों जैसे तमाम मुद्दों को लेकर सरकार को घेरा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सपा विधायकों ने लाल टोपी लगाकर हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर भाजपा सरकार के विरोध में नारेबाजी की। विधायकों ने कहा कि जनता के मुद्दों को लेकर समाजवादी पार्टी सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी। सत्ता परिवर्तन तक लड़ाई जारी रहेगी। सपा सदस्यों ने ब्राह्मण समाज से जुड़े मुद्दे, यूजीसी, अस्पतालों में दवाएं न होने, मेडिकल कॉलेजों की स्थिति खराब होने पर नाराजगी जताई। सपा एमएलसी आशुतोष सिन्हा वाराणसी में मंदिरों को तोड़े जाने के मुद्दा उठाने के लिए साइकिल पर अहिल्याबाई की तस्वीर लेकर विधानसभा पहुंचे। उन्होंने कहा कि वाराणसी में जिस तरह से मंदिरों को तोड़ा जा रहा है, उसे लेकर सरकार को घेरने का काम करेंगे। उत्तर प्रदेश की सरकार लगातार मंदिरों को तोड़ने का काम कर रही है उसके खिलाफ सड़क से सदन तक संघर्ष होगा। सपा सदस्य कमाल अख्तर, अतुल प्रसााद और संग्राम यादव ने सरकार को जनविरोधी बताया है।