ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊयूपी में भाजपा राज में पूरी तरह अराजकता : अखिलेश

यूपी में भाजपा राज में पूरी तरह अराजकता : अखिलेश

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश के भाजपा के राज में पूरी तरह अराजकता व्याप्त है। भाजपा को जनता ने वोट से सत्ता में बिठाया था अब वहीं उन्हें सत्ता से बाहर करेगी। लोगों को...

यूपी में भाजपा राज में पूरी तरह अराजकता : अखिलेश
विशेष संवाददाता,लखनऊTue, 18 Sep 2018 08:27 PM
ऐप पर पढ़ें

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश के भाजपा के राज में पूरी तरह अराजकता व्याप्त है। भाजपा को जनता ने वोट से सत्ता में बिठाया था अब वहीं उन्हें सत्ता से बाहर करेगी। लोगों को बस सन 2019 के लोकसभा चुनाव का इंतजार है। 
अखिलेश यादव ने ये बातें सोमवार को सपा दफ्तर में विभिन्न जिलों से कार्यकर्ताओं व आम लोगों से कहीं। इन लोगों ने अखिलेश यादव से दबंगों व प्रशासन द्वारा प्रताडि़त किये जाने की शिकायत की। अखिलेश यादव ने कहा कि इस समय असामाजिक तत्व कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ा रहे हैं। लोगों के जान-माल की सुरक्षा नहीं। महिलाओं और बच्चियों का मान-सम्मान असुरक्षित है। नोटबंदी-जीएसटी की मार से व्यापार-उद्योग ठप्प हैं। लोग त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। 

इन लोगों ने अखिलेश यादव से की शिकायत 
1. हमीरपुर के राठ थाना क्षेत्र की पीडि़ता ने मिलकर बताया कि उसके साथ जिन लड़कों ने 11 सितम्बर 2018  को गैंगरेप किया, उनके खिलाफ पुलिस ने अभी तक एफआईआर तक नहीं दर्ज की है। 
 2. देवरिया सपा नेता  पीडी तिवारी, संजय पासवान तथा लक्ष्मीनाथ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से कहा कि 17 सितम्बर 2018 को अरविन्द यादव पुत्र  राम सनेही यादव (ग्राम सोनाडी, पोस्ट भलवनी, थाना भलवनी, विधानसभा क्षेत्र बरहज) की गोली मार कर हत्या की कोशिश की गई। अखिलेश यादव ने राज्य सरकार से 20 लाख रूपए की मदद दिए जाने की मांग की है।
3. अखिल भारतीय मध्यान्ह भोजन रसोइया महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजवंशी शर्मा एवं महाराजगंज शाखा की जिला महासचिव सरस्वती देवी ने पूर्व मुख्यमंत्री को मांग पत्र सौंपा। उनकी मांग है कि रसोइयों को मानदेय 5 हजार रूपये मिले जो सीधे खाते में भेजा जाए। इनको आंगनबाड़ी और आशा की तरह वस्त्र दिए जाएं तथा फार्म भरने की व्यवस्था समाप्त हो। 
4. नौकरी का अवसर न मिलने से क्षुब्ध नौजवानों के एक दल ने श्री यादव से मिलकर भाजपा की पक्षपातपूर्ण रवैये की शिकायत की।  टीईटी से परेशान युवाओं ने भी अपनी व्यथा बताई। 
      
   

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें