निष्क्रिय कार्यकर्ताओं को देना होगा जवाब, सपा सख्त
Lucknow News - समाजवादी पार्टी ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को तेज कर दिया है। शनिवार को लखनऊ में मासिक बैठक में महानगर अध्यक्ष ने सक्रिय कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने की घोषणा की। अनुपस्थित पदाधिकारियों को नोटिस देने की मांग की गई। बैठक में कई प्रमुख नेता मौजूद थे।

विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियां समाजवादी पार्टी ने तेज कर दी हैं। शनिवार को कैसरबाग स्थित समाजवादी पार्टी लखनऊ महानगर कार्यालय पर मासिक बैठक हुई। इसमे महानगर अध्यक्ष फाखि़र सिद्दीकी ने कहा की पार्टी के बैठकों, धरना, प्रदर्शन, राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रमों एवं अन्य कार्यो में जो समाजवादी साथी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते है उनको सम्मानित करेंगे। ऐसे कार्यक्रर्ताओं को प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। बैठक में यह भी मांग उठी की कार्यक्रमों में लगातार अनुपास्थित चल रहे ऐसे पदाधिकारियों, पार्षद, पूर्व पार्षद, पूर्व पार्षद प्रतयाशियों को कारण बताओं नोटिस भी जारी किया जाए जो सक्रिय नहीं है। नगर महासचिव गौरव सिंह यादव ने कहा कि विधानसभा के आधार पर अभियान में बढ़े हुए बूथों की संख्या के अनुसार वहां पर अतिरिक्त बीएलए नियुक्त किए जाएं।
बैठक में विधायक रविदास मेहरोत्रा, अरमान खान, पूर्व एमएलसी कान्ति सिंह, पूर्व मंत्री फिदा हुसैन अंसारी, पूर्व मंत्री रामसिंह राणा, राष्ट्रीय प्रवक्ता दीपक रंजन, अभिषेक बाजपेयी, प्रदेश सचिव प्रदीप कनौजिया, देवेन्द्र सिंह, अतहर हुसैन, नवीन धवन, विधानसभा अध्यक्ष मिर्जा जफर इकराम, रंजीत कुमार यादव, हरिश्चन्द्र लोधी, मो अहमद, संतोष रावत आदि सभी प्रमुख पादाधिकारी मौजूद थे ।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


