एसआईआर प्रक्रिया पर सियासत गर्म, सपा ने तीन माह का एक्सटेंशन मांगा

Nov 26, 2025 10:46 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

Lucknow News - समाजवादी पार्टी ने मतदाता सूची प्रकाशन की तिथि तीन माह बढ़ाने की मांग की है। पार्टी ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन देकर कहा है कि एसआईआर (SIR) प्रक्रिया में नियमों का उल्लंघन हो रहा है। आरोप है कि अधिकारी BLOS पर दबाव डालकर पुराने मतदाताओं के…

एसआईआर प्रक्रिया पर सियासत गर्म, सपा ने तीन माह का एक्सटेंशन मांगा

समाजवादी पार्टी ने एसआईआर प्रक्रिया को नए सिरे से नियमानुसार कराने के लिए 9 दिसंबर को तय मतदाता सूची के प्रकाशन की तिथि तीन माह के लिए बढ़ाने की मांग की है। सपा ने मंगलवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन देकर एसआईआर की खामियां का जिक्र के आधार पर समय बढ़ाने की मांग की है। इस ज्ञापन में कहा गया है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुसार प्रदेश में एसआईआर प्रक्रिया में ऐसे मतदाता का नाम जिनका वर्ष 2003 की मतदाता सूची में है और उनके माता-पिता, दादा-दादी, नाना-नानी का नाम है।

उन्होंने गणना फॉर्म भरकर बीएलओ को दे दिया है, उसके द्वारा ऐसे मतदाताओं को फर्स्ट ऑप्शन व सेकेंड ऑप्शन में कर बल्कि थर्ड ऑप्शन में सबमिट किया जा रहा है। बता दें कि इस ज्ञापन के माध्यम से ऐसे सभी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। ज्ञापन में कहा गया है कि जिला निर्वाचन अधिकारियों, अपर जिलाधिकारी निर्वाचन और एसडीएम यानी ईआरओ द्वारा बीएलओ पर दबाव बनाकर मतदाताओं के गणना फॉर्म को थर्ड ऑप्शन में सबमिट कराया जा रहा है।

न्यू बीएलओ ग्रुप में वाट्सएप मैसेज द्वारा सभी को निर्देशित किया जा रहा है कि डीएम द्वारा प्रति बीएलओ को 100 गणना फॉर्म को एप पर हर हाल में पूरा करना है। वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मिलान अभी नहीं करना है। अभी मतदाता सूची से कोई लिंक नहीं दिखा है। यह ज्ञापन प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की ओर से दिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;