राजकाज: सपा ने श्रद्धा से मनायी गांधी और शास्त्री जयन्ती
Lucknow News - समाजवादी पार्टी ने लखनऊ में महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती सादगी से मनाई। पार्टी नेताओं ने गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों को याद किया और कहा कि उनका जीवन...

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। समाजवादी पार्टी की ओर से गुरुवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय व सभी जिला कार्यालयों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धापूर्वक और सादगी से मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी नेताओं ने कहा कि महात्मा गांधी ने अपना संपूर्ण जीवन सत्य और अहिंसा को समर्पित कर रखा था। वे कहते थे कि ‘आंख के बदले आंख पूरे विश्व को अंधा बना देगी। उनका सत्याग्रह असीम प्रेम और करुणा से प्रेरित रहा है। उनका सत्याग्रह पाप का विरोध करता है, पापी का नहीं। गांधीजी का जीवन हमें समानता, स्वच्छता, नैतिक मूल्यों के प्रति आस्था और समाज तथा राष्ट्र के प्रति समर्पण सिखाता है।
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा है कि आज बाहरी दबावों और धमकियों के बीच आत्मनिर्भरता और स्वदेशी के उनके मंत्र की याद की जा रही है। अगर उनके हिन्द स्वराज की मूलधारणाओं पर पहले से ही ध्यान दिया जाता तो आज संकट की स्थिति ही नहीं आती। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने गांधी और शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। श्रद्धा-सुमन अर्पित करने वालों में पूर्व सांसद अरविन्द कुमार सिंह समेत, सपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार मिश्रा , पूर्व एमएलसी डॉ. राजपाल कश्यप, पूर्व विधायक राजेन्द्र यादव, जिलाध्यक्ष जयसिंह जयंत शब्बीर खान, सुधीश यादव मुन्ना, विजय सिंह यादव, एस.के. राय, इश्तियाक अहमद, मनोज यादव आदि शामिल रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




