ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊसम्पूर्ण समाधान दिवस अब हर महीने पहले व तीसरे मंगलवार को

सम्पूर्ण समाधान दिवस अब हर महीने पहले व तीसरे मंगलवार को

जन समस्याओं के समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और प्रभावी निस्तारण के लिए सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन अब हर महीने के पहले और तीसरे मंगलवार को जिले की हर तहसील में किया जाएगा। यह जानकारी राजस्व विभाग के...

सम्पूर्ण समाधान दिवस अब हर महीने पहले व तीसरे मंगलवार को
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊTue, 25 Jul 2017 06:19 PM
ऐप पर पढ़ें

जन समस्याओं के समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और प्रभावी निस्तारण के लिए सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन अब हर महीने के पहले और तीसरे मंगलवार को जिले की हर तहसील में किया जाएगा। यह जानकारी राजस्व विभाग के प्रमुख सचिव डा. रजनीश दुबे ने दी। उन्होंने बताया कि सम्पूर्ण समाधान दिवसों को सुचारू रूप से आयोजित करने के लिए राजस्व परिषद व शासन के अधिकारियों द्वारा समय-समय पर औचक निरीक्षण भी किया जाएगा। इसमें प्राप्त राजस्व विभाग से संबंधित शिकायतों का निस्तारण राजस्व संहिता नियमावली के तहत किया जाएगा। तहसील से संबंधित एण्टी भू-माफिया टास्क फोर्स के लिए चिन्हित सरकारी विभागों, अर्द्धसरकारी संस्थाओं और ग्राम पंचायतों की भूमि व संपत्तियों पर भू-माफिया या अन्य अतिक्रमणकर्ताओं द्वारा किए गए अवैध कब्जों को मुक्त कराने की सुनवाई संपूर्ण समाधान दिवस में की जाएगी। डा. दुबे ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त होने वाले प्रार्थना पत्रों और शिकायतों का प्रभावी निस्तारण तय समय पर किया जाएगा। कार्य को समय से न पूरा करने या ढिलाई बरतने की स्थिति में संबंधित अधिकारियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें