कोहरे में दुर्घटना रोकने के लिए जरूरी उपाए करें: मुख्य सचिव

Dec 19, 2025 08:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

Lucknow News - - रिफ्लेक्टर, पेट्रोलिंग और डार्क स्पॉट्स चिह्नित कराएं लखनऊ, विशेष संवाददाता मुख्य सचिव

कोहरे में दुर्घटना रोकने के लिए जरूरी उपाए करें: मुख्य सचिव

मुख्य सचिव एसपी गोयल ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि कोहरे के चलते होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए जाएं। सड़क प्रकाश व्यवस्था, रिफ्लेक्टर, पेट्रोलिंग और आपातकालीन सेवाओं की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। डार्क स्पॉट्स को चिह्नित कर वहां तत्काल बेहतर इंतजाम किए जाएं। प्रशासन द्वारा जारी ‘ट्रैवल गाइडलाइन’ का कड़ाई से पालन कराया जाए। जनता की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। मुख्य सचिव ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री के निर्देश पर घने कोहरे व कड़ाके की ठंड की स्थिति को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि टोल प्लाजा पर लाउडस्पीकर से यात्रियों को लगातार जागरूक किया जाए।

इसके बावजूद नियमों का उल्लंघन करने व ओवरस्पीडिंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि एक्सप्रेस-वे पर पेट्रोलिंग को बढ़ाया जाए, ब्लैक स्पॉट्स पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए, टीमें तैनात की जाएं और क्रेन व एंबुलेंस को 24 घंटे सातों दिन उपलब्ध रखा जाए। धुंध या कोहरे के कारण किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न घटित हो, इसके लिए विशेष सतर्कता बरती जाए। एनएचएआई व स्टेट हाईवे अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर व्यवस्थाओं को और बेहतर करें। दुर्घटना से बचाव के निर्देश बैठक में बताया गया कि धुंध व कोहरे के दौरान सुरक्षित यात्रा करने के लिए प्रशासन द्वारा ‘ट्रैवल गाइडलाइन’ जारी की गई है, जिसमें धुंध के दौरान वाहन की गति निर्धारित सीमा से कम रखें, वाहन की फॉग लाइट का प्रयोग करें और हेडलाइट को लो-बीम पर रखें, इमरजेंसी इंडिकेटर्स को चालू रखें के निर्देश दिए गए हैं। आगे चल रहे वाहन से पर्याप्त दूरी बनाए रखने, एक्सप्रेस-वे पर बार-बार लेन बदलने से बचने, ओवरटेकिंग न करने, कोहरा घना होने पर यात्रा टालने और अपने वाहनों के पीछे रिफ्लेक्टर टेप लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsSafety Measures Against Fog-Related Accidents Chief Secretary SP Goyal s Guidelines
;;
;