ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊकश्मीरी मोहल्ला में सफाई कर्मचारी हड़ताल पर गए

कश्मीरी मोहल्ला में सफाई कर्मचारी हड़ताल पर गए

तीन महीने से वेतन न मिलने से नाराजगी बढ़ी 103 कर्मचारी हड़ताल पर, अफसरों ने

कश्मीरी मोहल्ला में सफाई कर्मचारी हड़ताल पर गए
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊTue, 25 Jan 2022 06:15 PM
ऐप पर पढ़ें

तीन महीने से वेतन न मिलने से नाराजगी बढ़ी

103 कर्मचारी हड़ताल पर, अफसरों ने नहीं की सुनवाई

लखनऊ। प्रमुख संवाददाता

कश्मीरी मोहल्ला वार्ड के 103 सफाई कर्मचारी मंगलवार से हड़ताल पर चले गए हैं। करीब तीन महीने से वेतन न मिलने से नाराज कर्मचारियों ने सुबह प्रदर्शन व हंगामा भी किया। इसके बाद काम बंद कर दिया। इससे वार्ड में सफाई व्यवस्था ठप हो गई।

वार्ड के 103 सफाई कर्मचारियों को तीन माह से वेतन नहीं मिला है। इससे कर्मचारियों में कई दिनों से काफी नाराजगी थी। कर्मचारियों ने नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारियों को पहले ही चेताया था कि अगर उन्हें एक सप्ताह में वेतन नहीं मिलता है तो हड़ताल कर देंगे। मंगलवार को सभी कर्मचारी एकजुट हो गए और हड़ताल पर चले गए। सफाई कर्मचारियों ने पूरी तरह से काम बंद कर दिया है। क्षेत्र के पार्षद ने बताया कि उन्होंने नगर निगम अधिकारियों को पहले ही इसके बारे में जानकारी दे दी थी। कर्मचारियों की वेतन की समस्या का समाधान करने को कहा था। लेकिन अधिकारियों ने सुनवाई नहीं की। इस कारण क्षेत्र की जनता को गंदगी की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कई बार नगर आयुक्त को भी फोन किया, मगर उनसे बात नहीं हो सकी। हर बार उनका फोन उनके किसी सहयोगी ने उठाया। बताया गया कि वह मीटिंग में हैं।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें