
सदगुरु एक मार्च को लखनऊ में सिखाएंगे इनर इंजीनियरिंग
Lucknow News - -मान्यवर कांशीराम स्मृति उपवन में होगा सद्गुरु का महा सत्संग लखनऊ, कार्यालय संवाददाता। योगी, आध्यात्मिक
योगी, आध्यात्मिक गुरु और ईशा फाउण्डेशन के संस्थापक एक मार्च को पहली बार महासत्संग का संचालन करेंगे। मान्यवर कांशीराम स्मृति उपवन में होने वाले महा सत्संग में 10 हजार से अधिक लोग शामिल होंगे। यह सत्संग विशेष रूप से उन लोगों के लिए है, जिन्होंने इनर इंजीनियरिंग कार्यक्रम पूरा किया है और शांभवी महामुद्रा क्रिया में दीक्षा प्राप्त की है। सदगुरु द्वारा विकसित इनर इंजीनियरिंग कार्यक्रम जीवन को बेहतर ढंग से संभालने का तरीका सिखाता है। इसमे सरल योगिक अभ्यास और जीवन को देखने के दृष्टिकोण शामिल हैं। इस मुख्य अभ्यास 21 मिनट की शांभवी महामुद्रा क्रिया है। जिसका उद्देश्य शरीर, मन और ऊर्जा प्रणाली के बीच सामंजस्य को स्थापित करना है।
सदगुरु के लखनऊ आगमन से पहले ईशा फाउण्डेशन के स्वंयसेवकों ने शहर भर के स्कूलों, कॉलेजों, बैंको, अस्पतालों, रेलवे और सुरक्षा बलों में निशुल्क योग एवं ध्यान सत्र आयोजित किए हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय, एसजीपीजीआई, लखनऊ पब्लिक स्कूल, इंडो तिब्बत सीमा पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल और यूपी मेट्रों रेल कॉर्पोरेशन समेत सहित कई प्रमुख संस्थानों में अब 50 हजार से अधिक लोग इन सत्रों में भाग ले चुके हैं। इनर इंजीनियरिंग या सत्संग के विषय में अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8300013111 तथा वेबसाइट sadhguru.co/lucknow पर सम्पर्क किया जा सकता है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




